Chikheang Publish time 2026-1-26 14:26:52

हिमाचल में बर्फबारी का कहर, 592 रूट पर बस सेवाएं बंद; 187 रूटों पर फंसीं सैकड़ों बसें

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/himachal-snowfall-1769418229841_m.webp

592 रूट पर बस सेवाएं बंद, 187 पर बसें फंसी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमपात के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा कई स्थानों पर तीसरे दिन भी प्रभावित रही। अभी तक प्रदेशभर में 592 रूट पर बस सेवाएं बंद हैं, जबकि 187 रूट पर बसें विभिन्न स्थानों पर फंसी हैं।

रविवार को मौसम में आंशिक सुधार और प्रशासन द्वारा सड़क बहाली कार्य तेज करने के बाद कुल्लू, शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले में कई प्रमुख सड़कों को आंशिक रूप से बहाल किया।

इसके बाद एचआरटीसी की बसों को संबंधित डिपुओं तक पहुंचाया। हालांकि, ऊपरी शिमला में भारी बर्फ जमाव के चलते अभी भी सड़कें पूरी तरह साफ नहीं हो पाई हैं। इस क्षेत्र में आवाजाही बाधित होने से स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में बर्फबारी का कहर, 592 रूट पर बस सेवाएं बंद; 187 रूटों पर फंसीं सैकड़ों बसें