UGC बिल के नए प्रावधानों के विरोध में मार्च निकाल रहे छात्रों को प्रशासन ने रोका
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Varanasi-news-1769427935693_m.webpजागरण संवाददाता, वाराणसी। यूजीसी में नए प्रविधानों को सामान्य वर्ग विरोधी बताते हुए सवर्ण समाज के युवाओं व छात्रों ने रविवार को बीएचयू के सिंहद्वार से शांति मार्च निकाला।
इन लोगों को लंका पुलिस एवं जिला प्रशासन ने हेरिटेज हास्पिटल के पास रोक दिया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रहे छात्र मिहिर पांडे ने कहा कि हम लोग यूजीसी के विरोध में एक शांति मार्च बीएचयू सिंह द्वार से निकाल कर सरकार से अपनी बात कहना चाहते थे लेकिन जिला प्रशासन द्वारा हम लोगो को अपनी बात भी नहीं कहने दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- UGC बिल के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में भी कही ये बात
लंका पुलिस ने हमे रोक दिया और मीडिया से बात करने से भी मना किया। उन्होंने सरकार से अपील किया कि वह यूजीसी में पारित काले कानून को खत्म करें और सबको मौका दें, सब पढे सब आगे बढ़े।
मार्च में अजय मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अजय पांडे, बीबी सिंह, संतोष पांडे, राकेश त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, प्रभात दुबे, सुनील सिंह, सुनील मिश्रा सहित काफी संख्या में युवा छात्र सम्मिलित रहे।
Pages:
[1]