Chikheang Publish time 2026-1-26 17:56:56

रेवाड़ी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग से फैली दहशत

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/rewari-violence-1769430949361_m.webp

अस्पताल में भर्ती सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धोलिया।



जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। गांव भालखी माजरा में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र उर्फ धोलिया पर तीन गाड़ियों में सवार होकर आए एक दर्जन बदमाशों ने लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।

इतना ही नहीं बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। हमले में सुरेन्द्र के दोनों पैर और दोनों हाथ टूट गए। इस हमले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
समारोह से लौटते समय किया हमला

जानकारी के अनुसार, गांव में ही आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के समापन के बाद सरपंच प्रतिनिधि सुरेन्द्र गांव लौट रहे थे इसी दौरान दो कैंपर बोलेरो और एक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए एक दर्जन युवकों ने पहले सुरेंद्र की गाड़ी को टक्कर मारी।

उसके बाद लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने दो हवाई फायर भी किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना को कुंड पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर ही अंजाम दिया गया।
इलाके में तनाव

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक माजरा के सरपंच रविन्द्र हाथी पर हुए हमले के प्रतिशोध के विरोध में किया गया है फिलहाल सरपंच प्रतिनिधि को रेवाड़ी की एक प्राइवेट अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कुंड क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, खेल मंत्री गौरव गौतम ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी
Pages: [1]
View full version: रेवाड़ी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम से लौट रहे सरपंच प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला, हवाई फायरिंग से फैली दहशत