अंबेडकरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, सास-ससुर और पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज
https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/17_05_2025-death_2_23939800-1769433418140_m.webpसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका किया। स्वजन ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या कर आरोप लगाया। पुलिस ने पति, सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के स्वजन व आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर जाम किया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर मार्गजाम समाप्त कराया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात हैं।
किछौछा में बसखारी के दशरैचा गांव के शुभम का गांव युवती रंजीता से प्रेम-प्रसंग हो गया था। दोनों एक वर्ष पहले मंदिर में शादी की थी। पति-पत्नी के रूप में दोनों बसखारी बाजार में किराए के मकान में रहते थे। एक बीच एक बेटी को जन्म दिया, जो पांच माह की है।
रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में रंजीता का शव कमरे में लटकता पाया गया। पति ने आनन-फानन शव फंदे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
रंजीता की मौत की खबर सुनते ही उसके स्वजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता अच्छेलाल ने पति शुभम, ससुर चंद्रिका यादव, सास ऊषा देवी, दादी लल्ली देवी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया।
आरोप लगाया कि षड्यंत्र के तहत मृतका को घर से निकाल दिया था। पति व अन्य आरोपितों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आक्रोशित मृतका के स्वजन व ग्रामीणों ने दशरैचा के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा-लुंबिनी जामकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे हाइवे पर आवागमन प्रभावित हुआ।
जानकारी मिलते ही बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार, टांडा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, हंसवर बीरेंद्र बहादुर सिंह, सम्मनपुर दिनेश सिह मय फोर्स पहुंचकर स्वजन को समझाकर जाम समाप्त कराया।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नामजद पति, सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।
शादी के पहले दर्ज हुआ था मुकदमा
शादी के पहले आरोपित युवक पर मृतका के स्वजन ने अपहरण कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बरामद करके नारी निकेतन भेज दिया था। जहां से वापस आने के बाद सुलह-समझौता के साथ एक साथ रहने की सहमति जतायी थी। इसके बाद पति-पत्नी किराए के मकान में बसखारी में रहते थे।
अनाथ हुई बच्ची
पांच माह की बच्ची से मां का आंचल छिन गया। पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस हिरासत में लिया है। इससे अब पांच माह की बच्ची अनाथ हो गई है। अब उसका पालन पोषण कौन करेगा। हालांकि वर्तमान में बच्ची पुलिस के पास है।
Pages:
[1]