cy520520 Publish time 2026-1-26 19:26:57

ओडिशा में गणतंत्र दिवस पर 52 पुलिसकर्मियों को पदक, पुरी एसपी प्रतीक सिंह भी सम्मानित

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/Odisha-Police-Honored-1769437133562_m.webp

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के साथ सम्मानित पुलिस अधिकारी। (जागरण)



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को उत्कृष्ट सेवा और वीरता के अद्भुत प्रदर्शन के लिए कुल 52 कर्मियों को राज्य स्तरीय पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया।

इनमें से 20 अधिकारियों को राज्यपाल पदक (मेरिटोरियस सर्विस) प्रदान किया गया। प्रमुख रूप से सम्मानित अधिकारियों में पुरी के पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह के साथ दक्षिण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नीति शेखर, केंद्रीय रेंज के आईजी सत्यजीत नायक शामिल हैं, जिनके पुलिसिंग और जनसेवा में योगदान को व्यापक रूप से सराहा गया है।

असाधारण साहस और पराक्रम के लिए नौ कर्मियों को राष्ट्रपति पदक (गैलेंट्री) से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, दो अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया गया, जो उनके दीर्घकालिक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/01/26/template/image/puri-sp-1769437211279.jpg

पुरी एसपी प्रतीक सिंह।

वहीं, 11 कर्मियों को सराहनीय प्रदर्शन और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए पुलिस पदक (मेरिटोरियस सर्विस) से नवाजा गया।

पुलिस बल के अलावा, अग्निशमन सेवा विभाग के सात कर्मियों और जेल विभाग के तीन कर्मियों को भी जनसुरक्षा और प्रशासन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुलिस पदक प्रदान किए गए।

ये सम्मान राज्य द्वारा विभिन्न वर्दीधारी सेवाओं से जुड़े कर्मियों की अटूट निष्ठा, साहस और सेवा भावना के प्रति कृतज्ञता को दर्शाते हैं, जो जनसुरक्षा और समाज के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
Pages: [1]
View full version: ओडिशा में गणतंत्र दिवस पर 52 पुलिसकर्मियों को पदक, पुरी एसपी प्रतीक सिंह भी सम्मानित