deltin33 Publish time 2026-1-26 19:56:28

Renault Duster की नई जेनरेशन हो गई पेश, मिले बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन, अब होगी Creta, Seltos को टेंशन

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/renault-duster-020587-1769438239752_m.webp



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही नई जेनरेशन Renault Duster को पेश कर दिया गया है। इस एसयूवी में किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। कितना दमदार इंजन दिया गया है। कब तक इसे लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पेश हुई नई जेनरेशन Renault Duster

रेनो की ओर से नई जेनरेशन डस्‍टर को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस एसयूवी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इसे पुरानी जेनरेशन के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर डिजाइन किया गया है। इसे आरजीएम प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है।
कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन

रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।
कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस एसयूवी को पेश किया गया है। रेनो की ओर से इस पर सात साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी दी गई है। रेनो ने इस एसयूवी के लिए 21 हजार रुपये में प्री बुकिंग शुरू कर दी है। मार्च में इसकी कीमत की घोषणा कर दी जाएगी। अप्रैल से टर्बो इंजन की डिलीवरी शुरू होंगी और दीवाली से एसयूवी के हाइब्रिड वेरिएंट्स की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला

रेनो डस्‍टर की नई जेनरेशन को भारत में पेश किया गया है। लॉन्‍च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।
Pages: [1]
View full version: Renault Duster की नई जेनरेशन हो गई पेश, मिले बेहतरीन फीचर्स और दमदार इंजन, अब होगी Creta, Seltos को टेंशन