cy520520 Publish time 2026-1-26 20:26:33

Bank Strike: 27 जनवरी को बैंक यूनियन की हड़ताल, देशभर में कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद?

https://www.jagranimages.com/images/2026/01/26/article/image/bank-strike-1769440443138_m.webp

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) से जुड़ी कई यूनियनों ने मंगलवार को हड़ताल का एलान किया है। (यह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) से जुड़ी कई यूनियनों ने सप्ताह में पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की मांग को लेकर हड़ताल का एलान किया है। यूनियनों का कहना है कि केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से लंबे समय से इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है।

यूनियनों के मुताबिक, अन्य सरकारी कार्यालयों की तरह बैंकों में भी वर्क-लाइफ बैलेंस को ध्यान में रखते हुए 5-दिवसीय कार्य प्रणाली लागू की जानी चाहिए।
बैंकिंग सेवाओं पर क्या पड़ेगा असर?

हड़ताल के कारण इन सेवाओं पर असर पड़ सकता है:

[*]चेक क्लियरेंस
[*]नकद जमा और निकासी
[*]शाखाओं में ग्राहक सेवाएं
[*]लोन और दस्तावेज़ से जुड़े काम


हालांकि, ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की संभावना है।
क्या सभी बैंक रहेंगे बंद?

सूत्रों के मुताबिक, यह हड़ताल मुख्य रूप से पब्लिक सेक्टर बैंकों में प्रभावी रहेगी। निजी बैंकों और सहकारी बैंकों पर इसका सीमित असर हो सकता है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर स्थिति अलग-अलग हो सकती है।
यूनियनों का क्या कहना है?

बैंक यूनियनों का कहना है कि कर्मचारियों पर लगातार बढ़ते कार्यभार और स्टाफ की कमी के चलते काम का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में 5-दिवसीय कार्य सप्ताह से न सिर्फ कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
ग्राहकों के लिए सलाह

[*]जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लें
[*]डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का अधिक उपयोग करें
[*]शाखा जाने से पहले अपने बैंक से स्थिति की जानकारी जरूर लें


यह भी पढ़ें- गणतंत्र द‍िवस 2026 : सरकार के प्रयास को जनता ने द‍िया साथ, बांका का हुआ सर्वांगीण व‍िकास, मंत्री संजय सिंह टाइगर ने आरएमके में फहराया त‍िरंगा झंडा
Pages: [1]
View full version: Bank Strike: 27 जनवरी को बैंक यूनियन की हड़ताल, देशभर में कौन-कौन से बैंक रहेंगे बंद?