deltin55 Publish time 2026-1-30 03:59:48

भारत सरकार के पास कितना सोना है? कुल वैल्यू जानकर उड़ जाएंगे होश


नेशनल डेस्क : दुनियाभर में बढ़ते युद्ध, प्रतिबंध, भू-राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोना एक बार फिर देशों की आर्थिक सुरक्षा का अहम आधार बनकर उभरा है। ऐसे माहौल में भारत भी अपने स्वर्ण भंडार को रणनीतिक संपत्ति के तौर पर देख रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास दुनिया के बड़े आधिकारिक गोल्ड रिजर्व में से एक मौजूद है, हालांकि साल 2025 में सोने की नई खरीद में तेज गिरावट दर्ज की गई है।





भारत का कुल आधिकारिक स्वर्ण भंडार करीब 880.18 मीट्रिक टन है। अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर इसकी अनुमानित कीमत लगभग 113.32 अरब डॉलर आंकी जाती है। भारतीय मुद्रा में यह मूल्य 9.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक बैठता है, जिससे सोना देश के खजाने की सबसे कीमती संपत्तियों में शामिल हो जाता है।






भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। अब यह हिस्सा करीब 16.02 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जबकि कुल फॉरेक्स रिजर्व का मूल्य लगभग 687 अरब डॉलर है। यह बीते करीब 20 वर्षों में सोने की सबसे ऊंची हिस्सेदारी मानी जा रही है। इसका मकसद अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाना और वैश्विक वित्तीय झटकों से सुरक्षा पाना है।




https://www.deltin51.com/url/picture/slot4765.jpg

बीते कुछ वर्षों में भारत ने अपने सोने को विदेश से वापस लाने पर खास जोर दिया है। फिलहाल करीब 510 से 575 टन सोना देश के भीतर सुरक्षित रखा गया है, जो मुख्य रूप से मुंबई और नागपुर में RBI की तिजोरियों में मौजूद है। इसके अलावा लगभग 290 टन सोना विदेशों में, जैसे बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास रखा गया है। पिछले तीन वर्षों में भारत करीब 274 टन सोना वापस देश में ला चुका है। यह फैसला बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिम, वैश्विक प्रतिबंधों और रणनीतिक संपत्तियों पर सीधा नियंत्रण बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए लिया गया है।




RBI की सोने की खरीद में 2025 के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां साल 2024 में RBI ने 72.6 टन सोना खरीदा था, वहीं 2025 में यह आंकड़ा घटकर सिर्फ 4.02 टन रह गया। यह बीते आठ वर्षों में सबसे कम वार्षिक खरीद मानी जा रही है।


Pages: [1]
View full version: भारत सरकार के पास कितना सोना है? कुल वैल्यू जानकर उड़ जाएंगे होश