deltin55 Publish time 2026-1-30 06:40:22

Who is Shikhar Dhawan New Girl Friend Sophie Shine? Indian Cricketer Confirm Relationship Instagram Fans Said New Bhabhi


अपने शानदार स्ट्रोकप्ले और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह मैदान के बाहर की है। आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर धवन ने निजी जीवन में एक नया अध्याय शुरू किया है। अबुधाबी में रहने वाली आयरिश प्रोफेशनल सोफी शाइन के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर चर्चा हो रही है।




सोफी शाइन ने गुरुवार एक मई 2025 को इंस्टाग्राम पर शिखर धवन के साथ वाली एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने तस्वीर को शिखर धवन के इंस्टाग्राम के साथ कोलैब भी किया। सोफी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “माई ❤️।” इसके बाद अटकलों ने जोर पकड़ लिया।
https://data.indianexpress.com/election2019/track_1x1.jpg

https://www.deltin51.com/url/picture/slot2329.jpg



सार्वजनिक स्थलों पर दोनों का अक्सर साथ में देखे जाना (इसमें भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच भी शामिल है) और इस एक इमोजी ने प्रशंसकों और मीडिया को उन्माद में डाल दिया।



नेटिजेंस ने तुरंत बताया कि सोफी शान को 2024 के अंत में भी शिखर धवन के साथ देखा गया था, जिससे रिश्ते की अफवाहों को और बल मिला। सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं वह अबुधाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में एक वरिष्ठ पद पर हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग में स्नातक किया है।







शिखर धवन और सोफी शाइन के इस रिश्ते पर इंस्टाग्राम यूजर्स भी अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। @Filmygalaxy ने लिखा, परफेक्ट जोड़ी!! नई भाभीजी। @sarah.shine88 ने लिखा, आप दोनों बहुत खूबसूरत हैं। आप दोनों पर खुशियां बरसें। @perumi2542 ने लिखा, ईश्वर पर आपकी कृपा बनी रहे। @bansalanand8085 ने लिखा, खूबसूरत जोड़ी।




@satish_yadav0707 ने लिखा, दिल दा मामला है गब्बर साब। @nimesh.chhetri.378 ने लिखा, गब्बर का नया अवतार। @dev.patel.19 ने लिखा, गब्बर लौट आया है। @niec69 ने लिखा, शिखर धवन डिवोर्स 11 से रिटायर हो गए हैं। @onlyrajkundra ने लिखा, नजर न लगे। @pankajmanoja ने लिखा, बधाई हो शिखर भाऊ।




रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर और सोफी कुछ साल पहले दुबई में मिले थे। एक सामान्य दोस्ती के रूप में शुरू हुआ यह रिश्ता जल्द ही गहरा हो गया और समय के साथ मजबूत होता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। यह दर्शाता है कि वे एक-दूसरे को लेकर कितने गंभीर हैं।






प्रशंसकों ने नोटिस किया कि सोफी शाइन ने आईपीएल 2024 की तस्वीरें साझा की थीं। तब शिखरका हिस्सा थे। शिखर धवन ने पहली बार 13 जून, 2023 को उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया था। आयशा मुखर्जी से शिखर धवन की पिछली शादी 2021 में खत्म हो गई थी। उसके बाद उनके बेटे की कस्टडी के लिए लड़ाई हुई।









Pages: [1]
View full version: Who is Shikhar Dhawan New Girl Friend Sophie Shine? Indian Cricketer Confirm Relationship Instagram Fans Said New Bhabhi