deltin55 Publish time 2026-2-2 15:01:14

मोदी छुपाते हैं, ट्रंप करते हैं खुलासा! अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीदने के दावे पर जयराम रमेश ने कसा तंज


US-India Trade: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की तेल आयात नीति को लेकर किए गए हालिया दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप बार-बार भारत सरकार के फैसलों को लेकर सार्वजनिक रूप से जानकारी दे रहे हैं, जबकि इन पर आधिकारिक रूप से भारत की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

भारत भी वेनेजुएला से खरीदेगा तेल: ट्रंप

रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने हमें बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है. उन्होंने हमें बताया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. और अब यह. रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार यह बताते नजर आ रहे हैं कि भारत सरकार ने क्या किया है या क्या करने जा रही है.
          Add Zee News as a Preferred Source
            
            
         
      
      

रमेश की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने का समझौता कर लिया है. 31 जनवरी को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि चीन वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए स्वागत योग्य है और भारत भी इस व्यवस्था में शामिल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: ईरान के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत...अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, चीन का भी किया स्वागत

 

ट्रंप ने कहा कि हम पहले ही एक समझौता कर चुके हैं. भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समझौते की रूपरेखा पहले ही तैयार की जा चुकी है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से अब तक ट्रंप के इन बयानों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले भी ट्रंप वेनेजुएला से तेल खरीद को लेकर बड़े दावे कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वेनेजुएला ने अमेरिका को 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है, जिसकी कीमत लगभग 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर है और अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.

ये भी पढ़ें:  बजट-2026 की हर ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

अमेरिका ने बेचा वेनेजुएला तेल

https://www.deltin51.com/url/picture/slot4336.jpg
Pages: [1]
View full version: मोदी छुपाते हैं, ट्रंप करते हैं खुलासा! अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा वेनेजुएला से तेल खरीदने के दावे पर जयराम रमेश ने कसा तंज