साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! Wingo ऐप समेत इन पर चलाया चाबुक, फोन से भेज रहे थे फर्जी SMS
https://www.deltin51.com/url/picture/slot3500.jpg
https://static.india.com/wp-content/uploads/2026/01/Cyber-Fraud-App-Blocked.jpg?impolicy=Medium_Widthonly&w=700
Cyber Fraud App Blocked: भारत सरकार ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत Wingo नाम की मोबाइल ऐप और उससे जुड़े कई Telegram चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया है. यह कदम गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने उठाया है. जांच में सामने आया कि यह ऐप लोगों को आसान कमाई का लालच देकर ठगी कर रहा था. सरकार ने लोगों को चेतावनी दी है कि अगर उनके फोन में यह ऐप है, तो उसे तुरंत हटा दें. यह ऐप वित्तीय नुकसान के साथ डेटा सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया है.
रिपोर्ट के अनुसार Wingo ऐप यूजर्स को छोटे-छोटे टास्क देकर जल्दी पैसा कमाने का लालच देता था. शुरुआत में लोगों को कुछ रिटर्न दिखाया जाता था, ताकि भरोसा बन सके. इसके बाद निवेश के नाम पर ज्यादा पैसे जमा कराए जाते थे. पेमेंट के लिए पर्सनल वॉलेट का इस्तेमाल कराया जाता था. जब बड़ी रकम जमा हो जाती थी या शिकायतें बढ़ती थीं, तो ऐप अचानक बंद हो जाता था. इसके बाद यूजर्स के अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए जाते थे. इस तरह यह पूरी योजना एक ठगी मॉडल की तरह चलाई जा रही थी.
इस ऐप पर सिर्फ ठगी ही नहीं, बल्कि जासूसी जैसे आरोप भी लगे हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद यह फोन से कॉन्टैक्ट, गैलरी और लोकेशन जैसी जरूरत से ज्यादा परमिशन ले लेता था. इससे यूजर्स का निजी डेटा खतरे में पड़ जाता था. जांच में यह भी पता चला कि ऐप कुछ मामलों में यूजर की जानकारी के बिना उनके फोन से फ्रॉड वाले SMS भी भेज रहा था. सरकार ने इसके सर्वर को जियो-ब्लॉक कर दिया है. साथ ही लाखों फॉलोअर्स वाले कई Telegram चैनल और 50 से ज्यादा YouTube वीडियो भी हटवाए गए हैं.
Pages:
[1]