deltin55 Publish time 2026-2-5 12:57:43

Chaarpai Price in America: ई कॉमर्स वेबसाइट पर लिखा है कि यहां सिर्फ चार चारपाई बची है. कंपनी ने आगे लो इन स्टॉक भी लिखा है.

   
Desi Khaat Price: क्या कभी आप चारपाई पर बैठे हैं? याद है तो बताइए कि आखिरी बार आप चारपाई पर कब बैठे थे? शायद किसी ढाबे या किसी रेस्टोरेंट में. लेकिन अब अगर आप चारपाई खरीदेंगे को कितनी रकम पे करेंगे? शायद दो या चार हजार रुपये. लेकिन अमेरिका में ऐसा नहीं है. यहां चारपाई की इतनी कीमत है कि आप सोच भी नहीं सकते.

https://www.deltin51.com/url/picture/slot0235.jpg

अमेरिका में वैसी एक चारपाई की कीमत आपकी पांच महीने की सैलरी से ज्यादा हो सकती है. अगर आपकी सैलरी एक महीने की बीस हजार रुपए है, तो समझिए कि पूरी पांच महीने की सैलरी देकर भी आप अमेरिका में एक चारपाई नहीं खरीद सकते. ऐसा इसलिए क्योंकि ई-कॉमर्स वेबसाइट Etsy पर चारपाई बिक रही है, जिसकी कीमत एक लाख रुपये या उससे भी ऊपर बताई जा रही है. यदि आप सूत से बुनी चारपाई लेते हैं, तो 1 लाख 12 हजार 75 रुपये पे करने पड़ेंगे. वहीं,कलरफुल बुनाई वाला चारपाई सेट लेते हैं, तो उसकी कीमत एक लाख 44 हजार से भी ज्यादा है.

https://c.ndtvimg.com/2023-05/q9548eg_yt_625x300_11_May_23.jpg

https://c.ndtvimg.com/2023-05/16nkrelg_fg_625x300_11_May_23.jpg

अमेरिका में खूब है चारपाई की डिमांड

वेबसाइट को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमेरिका में चारपाई की डिमांड कितनी बढ़ गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि ई कॉमर्स वेबसाइट पर लिखा है कि यहां सिर्फ चार चारपाई बची है. कंपनी ने आगे लो इन स्टॉक भी लिखा है. प्रोडक्ट के डिस्क्रिप्शन में इसे मॉडर्न हाउस के लिए रॉयल डेकोर भी बताया है. सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है. लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतनी रकम में पांच महीने की सैलरी मिल जाएगी. वहीं, एक यूजर ने लिखा कि भारतीय चीजों को विदेशों में महंगी कीमतों पर बेचा जाता है. एक और यूजर ने लिखा कि इतनी महंगी चारपाई, कभी सोचा नहीं था.

ये भी पढ़ें-
Pages: [1]
View full version: Chaarpai Price in America: ई कॉमर्स वेबसाइट पर लिखा है कि यहां सिर्फ चार चारपाई बची है. कंपनी ने आगे लो इन स्टॉक भी लिखा है.