deltin55 Publish time 2 hour(s) ago

बांग्लादेश में हिंसा: कांग्रेस ने भारत सरकार से की अपील:दो हिंदू युवकों की हत्या पर जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने की निंदा


बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा और दो हिंदू युवकों की हत्या को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी क्रम में सम्भल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

https://www.deltin51.com/url/picture/slot0228.jpeg

आरिफ तुर्की ने इन घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी देश में किसी भी समुदाय के साथ अत्याचार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इंसान की पहचान सबसे पहले इंसानियत से होती है, न कि धर्म या जाति से। किसी भी सभ्य समाज में अल्पसंख्यकों के अधिकारों और सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है।

तुर्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़ी है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस हमेशा से भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द की बात करती आई है। उन्होंने भारत सरकार से अपील की कि वह इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाए। उनका कहना था कि ऐसा करने से बांग्लादेश सहित किसी भी देश में किसी भी समुदाय पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सकेगा।
Pages: [1]
View full version: बांग्लादेश में हिंसा: कांग्रेस ने भारत सरकार से की अपील:दो हिंदू युवकों की हत्या पर जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने की निंदा