deltin55 Publish time 2026-2-6 17:02:52

भारत ताकतवर देशों के एलीट क्लब में शामिल हुआ, दूर से मारेगा दुश्मन; क्या है Ramjet


दुश्मनों पर हवाई हमले के मोर्चे में भारत और भी ज्यादा ताकतवर होने जा रहा है। खबर है कियानी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मंगलवार को रैमजेट (SDFR) का सफर परीक्षण कर लिया है। खास बात है कि इसकी मदद से भारत की लंबी दूरी की मिसाइलें और भी सटीक निशाना लगा सकेंगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह परीक्षण ओडिशा अपतटीय क्षेत्र स्थित चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) में किया गया।

रैमजेट एक तरह का एयर-ब्रीदिंग जेट इंजन है, जो आने वाली हवा को दबाने (कंप्रेस करने) के लिए मिसाइल की आगे की गति का इस्तेमाल करता है। इस तकनीक की मदद से मिसाइल को जेट इंजनों की तरह घूमने वाले पार्ट्स पर निर्भर नहीं रहना होगा। सॉलिड फ्यूल डक्टेड रैमजेट में फ्यूल को नियंत्रित तरीके से जलाया जाता है, जबकि बाहर की हवा इंजन के अंदर से गुजरती रहती है। इससे मिसाइल को तेज गति पर लंबे समय तक लगातार ताकत मिलती रहती है।

https://www.deltin51.com/url/picture/slot0706.jpg

रैमजेट से चलने वाली मिसाइलें ज्यादा देर तक बहुत तेज रफ्तार बनाए रख सकती हैं। खासकर मिसाइल की उड़ान के आखिरी चरण में तकनीक और फायदेमंद हो जाती है। इसी वजह से ये मिसाइलें ज्यादा तेज, ज्यादा फुर्तीली होती हैं और दुश्मन के विमानों के लिए इन्हें बचकर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। जबकि, पारंपरिक रॉकेट मोटर्स जल्दी ईंधन जलाती हैं। बाद में वह सिर्फ रफ्तार के सहारे ही तैरती हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'इस सफल प्रदर्शन ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल कर दिया है, जिनके पास यह तकनीक है, जो लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों को विकसित करने में सक्षम बनाती है। जिससे प्रतिद्वंद्वियों पर सामरिक बढ़त हासिल होती है।' इसमें कहा गया कि नोजल-लेस बूस्टर, एसएफडीआर मोटर और ईंधन प्रवाह नियंत्रक सहित सभी उप-प्रणालियों ने प्रारंभिक रूप से 'ग्राउंड बूस्टर मोटर' से संचालित किए जाने के बाद अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया।
Pages: [1]
View full version: भारत ताकतवर देशों के एलीट क्लब में शामिल हुआ, दूर से मारेगा दुश्मन; क्या है Ramjet