deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

सीएम धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना की रखी आ ...


चंपावत। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने शारदा घाट पर शारदा कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया।   
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शारदा कॉरिडोर की आधारशिला रखने के समारोह और माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि देवभूमि के विकास का काम निरंतर चलता रहेगा और सरकार आने वाले युवाओं को संस्कृति और विकास से परिपूर्ण प्रदेश देगी।
शारदा कॉरिडोर परियोजना के भूमि पूजन के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "चंपावत जिले में शनिवार को लगभग 320 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, पूरे क्षेत्र के लिए मां शारदा, मां पूर्णागिरी धाम और टनकपुर में बड़े विकास कार्य शुरू हो गए हैं। इनमें शारदा नदी तट का निर्माण और शारदा घाट क्षेत्र का विकास शामिल है। ये परियोजनाएं बहुत जरूरी हैं, क्योंकि इससे टनकपुर का पूरा क्षेत्र अच्छे से विकसित होगा और युवाओं और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। शारदा कॉरिडोर परियोजना से खुद का बिजनेस करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।




उन्होंने आगे कहा, "हमारी कोशिश रहेगी कि सारी परियोजनाएं समय पर पूरी हों। विकास कार्यों की वजह से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा भी कई योजनाएं हैं, जिन पर काम होना है, जैसे पार्किंग की हो या मां पूर्णागिरी की हो। मां पूर्णागिरी के मार्ग पर भी इसी तरह के विकास कार्य किए जाने हैं, जिन पर भी काम जारी है। ये सारी परियोजनाएं हमारे श्रद्धालुओं और पर्यटन को सुविधा देंगी और प्रदेश का विकास भी तेजी से होगा।"




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम' भी रखा, जिसमें उन्होंने होटल से जुड़े लोगों, महिलाओं के लिए काम कर रहे एनजीओ, पर्यटन क्षेत्र में काम करने वाले और फिर विस्तृत क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से बात की। उन्होंने आगे बताया कि इस मौके पर सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने अच्छे सुझाव दिए हैं, जिन पर आने वाले समय पर विचार किया जाएगा और बजट में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




CM DhamipoliticsUttrakhand News










Next Story
Pages: [1]
View full version: सीएम धामी ने शारदा कॉरिडोर परियोजना की रखी आ ...