Chikheang Publish time 2026-2-12 10:56:49

यूपी बजट में नोएडा मेट्रो के विस्तार को मिली रफ्तार, ब्लू और मेजेंटा लाइन को जोड़ेगी नई लिंक लाइन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Jagran-News-(404)-1770874241272_m.webp

दिल्ली मेट्रो। सोशल मीडिया



जागरण संवाददाता, नोएडा। वित्त वर्ष 2026-27 का बजट बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किया गया। इसमें मेट्रो परियोजनाओं को विस्तार देने के लिए बजट आवंटित किया गया, जिससे नोएडा में एक्वा मेट्रो विस्तार की तीन रुकी परियोजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) ने शहर में सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था के तहत नोएडा ग्रेटर नोएडा को आपस में जोड़ने के लिए एक्वा मेट्रो का विस्तार के तहत तीन परियोजनाओं की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे रखी है।

यह परियोजनाएं केंद्र के पास विचाराधीन है। इसमें नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का विस्तार के लिए 17.435 किमी (सेक्टर-51 से नालेज पार्क फाइव) तक किया जा रहा है, जिसमें 11 नए स्टेशन बनेंगे।

यह दो चरण में बनकर तैयार होगा। लगभग 2,991 करोड़ रुपये की इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा वेस्ट को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा डिपो से बोड़ाकी तक 2.6 किमी एक्वा लाइन विस्तार शामिल है। इसमें दो स्टेशन बनेंगे, परियोजना पर 416 करोड़ रुपये स्वीकृत बजट है।

नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्वा मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन व मेजेंटा लाइन को आपस में जोड़ने के लिए एक्वा मेट्रो स्टेशन सेक्टर-142 से बाटेनिकल गार्डन तक लिंक लाइन प्रस्तावित है। यह लिंक लाइन 11.56 किमी का मेट्रो कारिडोर बनाया जाएगा। यह रूट पांच साल में बनकर तैयार होगा।

यह भी पढ़ें- गौतमबुद्ध नगर बनेगा प्रदेश का नया तकनीकी केंद्र, बजट से AI और सेमीकंडक्टर को मिलेगी मजबूती

इस लाइन पर आठ स्टेशन तैयार होंगे, जिस पर करीब 2254.35 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा आपस में एक्वा लाइन मेट्रो से कनेक्ट है। यह लाइन सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ग्रेटर नोएडा डिपो तक है। पूरा ट्रैक 29.707 किमी का है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के ब्लू लाइन को जोड़ता है।
Pages: [1]
View full version: यूपी बजट में नोएडा मेट्रो के विस्तार को मिली रफ्तार, ब्लू और मेजेंटा लाइन को जोड़ेगी नई लिंक लाइन