cy520520 Publish time 2026-2-12 10:56:52

पानीपत का कुख्यात गैंगस्टर शीलू दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, विदेश से चला रहा था रंगदारी गैंग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/arrest_news-1770875218670_m.webp

कैप्शन: पानीपत का कुख्यात गैंगस्टर शीलू दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार (जागरण फोटो)



जागरण संवाददाता, पानीपत। पुलिस ने विदेश में बैठ रंगदारी मांगने और जानलेवा हमला कराने के आरोपित गैंग्सटर गांव डाहर निवासी सुनील उर्फ शीलू को मास्को से लौटने को मजबूर कर दिया। बुधवार अलसुबह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश शीलू पर पानीपत, करनाल, सोनीपत और चंडीगढ़ में 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शीलू ने महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम पर पिस्तौल से जानलेवा हमला और समालखा में मिठाई दुकान पर फायरिंग करने व रंगदारी मांगने की वारदात करवाई थी। शीलू ने विदेश में बैठकर यहां गिरोह चलाना शुरू कर दिया था। उसने दहशत फैला रंगदारी का काम शुरू कर दिया था।

ट्रांसपोर्टर को गोली मरवाने के बाद पुलिस ने दो मुठभेड़ में इसके पांच बदमाश काबू कर लिये। साथी ही इसके सगे भाई सुमित और दो अन्य गुर्गों को जेल भेज दिया। अब शीलू के पास न तो गुर्गा बचा और न ही कोई खर्चा पहुंचाने वाला। जनवरी में बाहर आया, अक्टूबर में गया विदेश: शीलू पिछले वर्ष जनवरी में जेल से जमानत पर आया था।

इसके बाद अक्टूबर 2025 में वीजा पर थाइलैंड, अजरबैजान, बाकू व मास्को गया। इसी वर्ष 24 जनवरी को महराणा गांव में ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम को रंगदारी न देने पर गोली चलवाई थी, वह उपचाराधीन है। छह जनवरी को समालखा में मिठाई की एक दुकान पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में एक नाबालिग सहित नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में पता चला था उन्होंने शीलू के कहने पर उक्त वारदातें की थीं।
Pages: [1]
View full version: पानीपत का कुख्यात गैंगस्टर शीलू दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, विदेश से चला रहा था रंगदारी गैंग