Chikheang Publish time 2026-2-12 11:27:11

BPSC TRE Bharti: बड़ी खबर, बिहार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 46 हजार पदों के लिए आवेदन मार्च से होंगे स्टार्ट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/BPSC-TRE-4-Vacancy-2026-1770875742285_m.webp

BPSC TRE Bharti 2026



जॉब डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0) को लेकर बड़ी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक आयोग को टीचर भर्ती के 46 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है। अब भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जायेगा। भर्ती के लिए आवेदन मार्च 2026 में स्टार्ट हो जायेंगे।
भर्ती विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 5वीं, 6वीं से 8वीं, 9 से 10वीं और 11 से 12वीं तक अध्यापकों के कुल 44500 पदों पर अधियाचना प्राप्त हुई है।
इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से वीं, वीं से 10वीं और 11 से 12वीं में अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए 1500 रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। इस प्रकार पदों की संख्या 46 हजार से अधिक हो गई है।
एक अभ्यर्थी–एक रिजल्ट नियम होगा लागू

अब तक TRE-1, TRE-2 एवं TRE-3 में यह व्यवस्था रही है कि एक ही अभ्यर्थी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्तर- तीनों के लिए चयनित हो सकता था। इससे स्थिति यह बनती थी कि एक उम्मीदवार के नाम पर कई सीटें आ जाती थीं, जबकि हजारों योग्य अभ्यर्थी चयन से बाहर रह जाते थे। TRE-4 में इस खामी को दूर करने की कोशिश की जा रही है। भर्ती में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण लागू रहेगा। हालांकि, उन पर भी एक अभ्यर्थी–एक रिजल्ट नियम लागू रहेगा।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/BPSC-TRE-4-Vacancy-1770875915975.jpg

आपको बता दें कि बीपीएससी की ओर से अब तक तीन चरणों की भर्ती पूरी हो चुकी है। TRE 1 में 1.70 लाख पदों पर, TRE 2 में 70,000 शिक्षकों के पदों पर भर्ती की गई थी। इसके अलावा टीआरई -3 में कुल 87,774 पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसमें से 66,603 पदों पर नियुक्तियां हुई थीं। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- इंडियन पोस्ट, रेलवे, बैंक, RSSB, UPSC समेत अन्य विभागों में 70 हजार+ पदों पर हो रही भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Pages: [1]
View full version: BPSC TRE Bharti: बड़ी खबर, बिहार शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 46 हजार पदों के लिए आवेदन मार्च से होंगे स्टार्ट