LHC0088 Publish time 2026-2-12 11:27:20

MLA रोहित पांडेय ने विधानसभा में मंत्री से पूछा जय प्रकाश उद्यान जाने वालों के ल‍िए शुल्‍क क्‍यों? मंत्री का आया यह जवाब, देखें Video

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Bhagalpur-MLA-Rohit-Pandey-Raises-Public-Issues-in-Bihar-Assembly2-1770875762231_m.webp

व‍िधानसभा में भागलपुर के व‍िधायक रोह‍ित पांडेय और मंत्री अशोक चौधरी।



द‍िलीप कुमार शुक्‍ला, भागलपुर। भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोहित पांडेय ने बिहार विधानसभा में जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। पहली बार विधायक बनने के बाद वे लगातार जनह‍ित के कई व‍िषयों पर सरकार का ध्‍यान विधानसभा में आकृष्‍ट करवा रहे हैं। वे अपने प्रश्‍नों से संबंध‍ित व‍िभाग के मंत्री का जवाब मांगते हैं और अपनी बात को मजबूती से रखते हैं।

विधायक पांडेय ने सदन में कहा कि क्षेत्र के सैंडिस कंपाउंड (जयप्रकाश उद्यान) में हाल ही में प्रवेश शुल्क लगाए जाने से मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोग इस सार्वजनिक स्थल का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए यह शुल्क तत्काल समाप्त किया जाए और सभी वर्ग के लोग बिना आर्थिक बाधा के पार्क का उपयोग कर सकें।

सैंडिस कंपाउंड लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए मुख्य सार्वजनिक स्थल रहा है, जहाँ लोग प्रतिदिन मॉर्निंग वॉक, व्यायाम और बच्चों के खेलकूद के लिए आते हैं। विधायक ने कहा कि यह पार्क क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य और सामाजिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/Bhagalpur-MLA-Rohit-Pandey-Raises-Public-Issues-in-Bihar-Assembly1-1770875552963.jpg

इसके अलावा, पांडेय ने विधानसभा में बाईपास किनारे स्थित महत्वपूर्ण पहुंच मार्ग का मुद्दा भी उठाया। यह मार्ग बिरला ओपन माइंड स्कूल होते हुए कुतुबगंज–बबरगंज और सूर्यलोक कॉलोनी से मिर्जानहाट–ईशाकचक मुख्य सड़क को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क अत्यंत संकरी है, जबकि दोनों ओर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है।

विधायक ने कहा कि भोलानाथ फ्लाईओवर के संचालन के बाद इस मार्ग पर यातायात का दबाव और बढ़ेगा, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका है। उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण और मानक अनुसार विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

सदन में इस मुद्दे पर ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी ने शीघ्र आवश्यक कार्य कराने का आश्वासन दिया। विधायक श्री पांडेय ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुरक्षित और सुगम आवागमन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
Pages: [1]
View full version: MLA रोहित पांडेय ने विधानसभा में मंत्री से पूछा जय प्रकाश उद्यान जाने वालों के ल‍िए शुल्‍क क्‍यों? मंत्री का आया यह जवाब, देखें Video