cy520520 Publish time 2026-2-12 11:27:21

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पहाड़ी समुदाय के मुद्दे पर NC और BJP विधायकों में तीखी बहस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Jammu-Kashmir-assembly-1770876573943_m.webp

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के मौजूदा सत्र में पहाड़ी समुदाय के आरक्षण को लेकर भारी हंगामा (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के मौजूदा सत्र में आज पहाड़ी समुदाय के आरक्षण के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार पर पहाड़ी समुदाय के साथ पक्षपात करने का गंभीर आरोप लगाया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही बाधित हुई।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायक नरेंद्र सिं और नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक एजाज जान के बीच आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता और नरेंद्र सिंह ने सदन के बीचों-बीच (वेल) में दाखिल होने की कोशिश की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Pages: [1]
View full version: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा, पहाड़ी समुदाय के मुद्दे पर NC और BJP विधायकों में तीखी बहस