Chikheang Publish time 2026-2-12 11:27:30

शिक्षा सेवकों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, मोबाइल खरीद के लिए दी जाएगी राशि

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/rupees-500--1770876715690_m.webp

Government Digital Education Scheme: राशि बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। प्रतीकात्मक फोटो



संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Education Sevak Mobile Assistance: बगहा दो प्रखंड के शिक्षा सेवकों के लिए अच्छी खबर है। प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत 82 शिक्षा सेवकों को स्मार्ट मोबाइल खरीदने के लिए 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस राशि को उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाएगा।

बुधवार को बगहा दो स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में इस संबंध में आवश्यक वाउचर और कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया पूर्ण होते ही सभी लाभुकों के खातों में राशि भेज दी जाएगी।

सरकार का उद्देश्य विद्यालयी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना और शिक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाना है। मोबाइल मिलने के बाद शिक्षा सेवक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने, विभिन्न पोर्टल पर डाटा अपलोड करने, रिपोर्टिंग और अन्य विभागीय कार्यों को अधिक सुगमता से कर सकेंगे।

शिक्षा सेवकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि स्मार्ट मोबाइल उपलब्ध होने से कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) फूदन राम ने बताया कि सरकार शिक्षा तंत्र को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

अब शिक्षा सेवकों को राशि खाते में आने का इंतजार है, जिसके बाद वे आवश्यकतानुसार मोबाइल क्रय कर अपने कार्यों का निष्पादन और बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
Pages: [1]
View full version: शिक्षा सेवकों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये, मोबाइल खरीद के लिए दी जाएगी राशि