NCR में उच्च शिक्षा के लिए गए विद्यार्थियों को योगी सरकार से बड़ी राहत, बनाया जाएगा छात्रावास
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/student-hostel-in-NCR-1770884325149_m.webpराज्य ब्यूरो, लखनऊ। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली) में पढ़ाई कर रहे छात्र- छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण किया जाएगा, ताकि बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षित और किफायती आवास मिल सके।
इनके लिए छात्रावास बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। इससे खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों को राहत मिलेगी, जिन्हें महंगे किराये और असुरक्षित आवास की समस्या का सामना करना पड़ता है।
इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा के स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) संस्थानों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए भी छात्रावास निर्माण की योजना बनाई गई है।
इसके लिए 20 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। यह कदम छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा।
Pages:
[1]