LHC0088 Publish time 2026-2-12 13:27:35

यूपी बजट में खादी और ग्रामोद्योग को मिला 70 करोड़ का बूस्टर डोज, हजारों को मिलेगा रोजगार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/khadi-and-gramudyog-1770884533383_m.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकार ने बजट में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के लिए 70 करोड़ रुपये से अधिक का प्रविधान किया है।

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 800 इकाईयों को 40 करोड़ रुपये का ऋण देकर नए उद्यम स्थापित कराने का लक्ष्य सरकार ने रखा है।

इससे 16,000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित इकाईयों के बैंक ऋण पर ब्याज के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रविधान भी बजट में किया गया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में जनहानि कम करने का प्रयास, UP Budget 2026 में ‘जीरो फैटेलिटी’ विजन पर खर्च होंगे 50 करोड़ रुपये

वहीं गोरखपुर के खजनी में स्थापित कंबल उत्पाद केंद्र के आधुनिकीकरण की नई योजना के लिए 7.50 करोड़ रुपये का प्रविधान भी बजट में किया गया है। साथ ही माटीकला विकास कार्यक्रम के लिए 13 करोड़ रुपये भी बजट में रखे गए हैं।
Pages: [1]
View full version: यूपी बजट में खादी और ग्रामोद्योग को मिला 70 करोड़ का बूस्टर डोज, हजारों को मिलेगा रोजगार