Chikheang Publish time 2026-2-12 14:26:26

दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामला: दो यूट्यूब चैनल व फेसबुक अकाउंट पर केस, 38 फरार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Police-investigation-1770887286401_m.webp

Police Investigation Bihar: पहचान उजागर करने को लेकर पुलिस की ओर से सख्त कदम उठाया गया है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, दरभंगा। Police Investigation Bihar: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने पहचान उजागर करने को लेकर सख्त कदम उठाया है। मामले से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने वाले दो यूट्यूब चैनलों और एक फेसबुक अकाउंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि संबंधित दोनों यूट्यूब चैनलों को बंद कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है तथा संचालकों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी है। वहीं, फेसबुक अकाउंट संचालक का नाम-पता भी खंगाला जा रहा है।

इधर, घटना के विरोध में हुई आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव के मामले में नामजद 44 आरोपितों में से 38 की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। अब तक छह आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

दूसरी ओर, 44 नामजद लोगों में से कई को निर्दोष बताते हुए एक शिष्टमंडल ने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, पार्षद शत्रुघ्न प्रसाद यादव, सपना भारती सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्दोष लोगों के नाम हटाए जाएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और कानून के दायरे में रहकर आगे की कार्रवाई जारी रहेगी।
Pages: [1]
View full version: दरभंगा दुष्कर्म-हत्या मामला: दो यूट्यूब चैनल व फेसबुक अकाउंट पर केस, 38 फरार