deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

DINK, SINK या KIPPERS? जानिए आप पैसों के मामले में किस कैटेगरी में फिट बैठते हैं

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/dink-couple-1770894355197_m.webp

DINK, SINK, KIPPERS और HENRY: अपनी वित्तीय जीवनशैली श्रेणी पहचानें (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ अब लोगों की सोच भी बदलने लगी है। अब लोगों के जीने के तरीके भी बदलने लगे हैं और इन तरीकों को खास नाम भी दिए गए हैं। अब लोग सिर्फ \“अमीर\“ या \“मिडिल क्लास\“ नहीं रहे।

आजकल की मॉडर्न दुनिया में रिश्तों और पैसों के आधार पर लोगों को कई दिलचस्प कैटेगरी में बांट दिया है। क्या आप \“DINK\“ हैं, जो आजादी से घूमते हैं, या फिर \“SITCOM\“ जो जिम्मेदारियों में उलझे हैं? आइए, इन मजेदार और अनोखे शब्दों के जरिए समझते हैं कि आप इनमें से किस कैटेगरी में फिट बैठते हैं!
DINK (Double Income, No Kids)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/dink-1770894529092.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

यह लेवल ऐसे कपल्स को दिया जाता है, जिसमें ऐसे पति-पत्नी दोनों पैसे कमाते हैं और उनका कोई बच्चा नहीं होता। इनके पास अपनी पसंद की चीजों, घूमने-फिरने और अपना रहन-सहन बेहतर बनाने के लिए काफी पैसा बचता है।
SINK (Single Income, No Kids)

यह टैग उन कपल्स को दिया जाता है, जिसमें एक अकेला व्यक्ति ही कमाता है और इन पर किसी और की कोई जिम्मेदारी नहीं होती। ये लोग अपनी कमाई अपनी मर्जी और पूरी आजादी से खर्च करते हैं।
SINBADS (Single Income, No Boyfriend/Assets or Desendents)

यह SINK से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें सिर्फ एक अंतर होता है। इसमें एक अकेला कमाने वाला व्यक्ति होता है, जिसका न तो कोई पार्टनर है, ना कोई बड़ी संपत्ति और न ही कोई बच्चा। ऐसे लोग पूरी तरह से अपने पैसों और फैसलों के खुद मालिक होते हैं।
OINK (One Income No Kid)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/oink-1770894753448.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

यह उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो परिवार में कमाने वाला इकलौता इंसान है, लेकिन बच्चों और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर होती है। ऐसे में पैसे को बहुत सोच-समझकर और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर खर्च किया जाता है।
HENRY (High Earner, Yet not Rich)

ऐसे लोग जिनकी सैलरी तो बहुत अच्छी (हाई इनकम) होती है, लेकिन बड़े शौक और ज्यादा खर्च करने की आदत की वजह से उनके पास ज्यदा बचत या संपत्ति नहीं जुड़ पाती। ऐसे लोग अमीर नहीं होते, लेकिन अमीर बनने के रास्ते पर हैं।
NINJA (No Income, No Jobs/Assets)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/ninja-1770894835971.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

ऐसे लोग जिनके पास फिलहाल कोई नौकरी, कमाई या संपत्ति नहीं है, उन्हें इस कैटेरगी में रखा जाता है। अक्सर ये वो लोग होते हैं, जो अपना करियर बदल रहे होते हैं या ब्रेक लेकर कोई नई शुरुआत करने की कोशिश कर रहे होते हैं।
SITCOM (Single Income, Two Kids, Oppressive Mortage)

यह आज के शहरों की असलियत है। यह उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जहां परिवार में कमाने वाला एक है, उसके दो बच्चे हैं और घर का भारी लोन (EMI) भी चल रहा है। इनकी पूरी कमाई घर के खर्च, बच्चों की स्कूल फीस और किश्त चुकाने में ही चली जाती है।
DINKWADs (Dual Income, No Kids, With a Dog)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/Dinkwads-1770894947541.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

यह उन कपल्स को कहा जाता है, जहां दोनों कमाते हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है, लेकिन उनके पास एक कुत्ता या कोई पालतू जानवर है। इनका ज्यादातर पैसा अपने पालतू जानवर की देखभाल, शौक पूरे करने और घूमने पर खर्च होता है।
KIPPERS (Kids in Parents’ Pocket Eroding Retirement savings)

यह शब्द उन लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जो बड़े (वयस्क) हो चुके हैं, लेकिम अभी भी अपनी पढ़ाई, घर, लोन या अपने शौक के खर्चों के लिए अब भी अपने माता-पिता के पैसों पर निर्भर हैं। इनकी वजह से माता-पिता की बुढ़ापे की बचत (रिटायरमेंट फंड) पर बुरा असर पड़ता है।
DEWK (Double Earnings With kids)

ऐसा परिवार जहां पति-पत्नी दोनों नौकरी करते हैं और उनके बच्चे भी हैं। ये लोग अपने घर और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखकर मिल-जुलकर पैसों की योजना बनाते हैं।
MUPPIES (Middle Class Urban Professional)

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/12/template/image/Muppies-1770894999504.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

यह शहरों में रहने वाले मध्यम वर्ग के नौकरीपेशा लोग होते हैं। ये जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे बचत, खर्च और निवेश करना सीखते हैं।
ORCHID (One Recent Child Heavily in Debt)

यह वह लोग है, जो केवल अच्छे हालातों में ही आर्थिक रूप से तरक्की कर पाते हैं। अगर बाजार या हालात थोड़े भी बिगड़ें, तो इनकी आर्थिक स्थिति डगमगा जाती है। इन्हें हालात के हिसाब से खुद को ढालना पड़ता है।
LOMBARD

वो लोग जिन्हें अपनी पुरानी संपत्तियों (प्रॉपर्टी) या पुश्तैनी जायदाद से लगातार पैसा मिलता रहता है। इन्हें काम करने की कोई जल्दी नहीं होती और ये बिना किसी चिंता के पैसे खर्च कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डबल इनकम के बाद भी पेरेंट्स नहीं बनना चाहते Dink Couple, जानें क्या है यह नया ट्रेंड और क्यों बढ़ रहा इसका चलन

यह भी पढ़ें- Micro-Mance में लड़ाई-झगड़ों से दूर रहते है कपल, बेहद खास होते हैं पार्टनर को खुश रखने के तरीके
Pages: [1]
View full version: DINK, SINK या KIPPERS? जानिए आप पैसों के मामले में किस कैटेगरी में फिट बैठते हैं