अवैध वसूली मामले में गोंडा के भिनगा जेल चौकी प्रभारी और उप निरीक्षक सस्पेंड, पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने की कार्रवाई
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/amit-pathak-1770896050940_m.webpजागरण संवाददाता, गोंडा। प्राइवेट वाहन के मालिक को छोड़ने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की वसूली करने व मुकदमा दर्ज करने के लिए दो हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने श्रावस्ती जिले के थाना हरदत्तनगर गिरंट के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा व भिनगा जेल चौकी प्रभारी एसएन यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही दोनों उप निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर बहराइच जिले के नानपारा थाना के छोटा गुलौरा गांव के रहने वाले राजेंद्र वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई। कहा कि 20 जून 25 की रात करीब एक बजे श्रावस्ती जिले के थाना हरदत्तनगर गिरंट के उपनिरीक्षक अंकुर वर्मा व अन्य आठ दस पुलिसकर्मी उसके घर पर दबिश दी। उसे हरदत्तनगर गिरंट थाना ले गए। सुबह समय करीब चार बजे छोड़ दिया गया।
आरोप है कि छोड़ने के एवज में एक लाख 30 हजार रुपये ले लिए। वही श्रावस्ती जिले के थाना भिनगा के हल्लाजोत गांव की रहने वाली फूलमती का पड़ोसी से विवाद हो गया था। इसमें मुकदमा लिखाने व विपक्षी पर कार्रवाई के लिए थाना भिनगा के प्रभारी जेल चौकी उपनिरीक्षक एसएन यादव ने पीड़िता से दो हजार रुपये ले लिए। बावजूद इसके मुकदमा दर्ज नहीं किया।
इसकी शिकायत भी भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन पर पीड़िता ने की थी। प्रकरण की गोपनीय जांच कराई। प्रकरण में दोषी पाए जाने पर उप निरीक्षक अंकुर वर्मा थाना हरदत्तनगर गिरंट व उपनिरीक्षक एसएन यादव प्रभारी जेल चौकी थाना भिनगा को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
Pages:
[1]