किसानों को थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ लेने का मौका, 13 फरवरी तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/UP-Kisan-1770896461260_m.webpसंवाद सूत्र, शुजागंज (अयोध्या)। किसानो के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में दलहन एवं गेहूं घटक में थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर आया है। इस वर्ष दो थ्रेसिंग फ्लोर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनका चयन पूरी तरह पारदर्शी ई-लॉटरी पद्धति द्वारा किया जाएगा।
सहायक कृषि अधिकारी चंद्रसेन ने बताया कि इच्छुक एवं कृषि विभाग में पंजीकृत किसान 13 फरवरी 2026 तक कृषि दर्शन-2 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक किसान केवल एक थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ प्राप्त कर सकेगा।
पूरी प्रक्रिया है ऑनलाइन
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। यदि आवेदन संख्या निर्धारित लक्ष्य से अधिक होती है, तो जिला स्तरीय समिति द्वारा लॉटरी पद्धति से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित यह समिति चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करेगी।
योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अपने वार्ड और क्षेत्र के अनुसार आवेदन करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा विभाग ने स्थानीय तकनीकी सहायक और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे किसानों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में बनेंगे वर्ल्ड क्लास स्कूल, नीदरलैंड की तर्ज पर होंगे संचालन, सरकार ने दी 57.55 करोड़ की मंजूरी
रुदौली स्थित राजकीय कृषि गोदाम के प्रभारी अनिल गौड़ ने कहा कि यह योजना किसानों के लिए गेहूं और दलहन उत्पादन के बाद कटाई के काम को आसान बनाने और समय की बचत करने में सहायक होगी। इसके अलावा इस योजना से न केवल किसानों की मेहनत कम होगी, बल्कि उनकी पैदावार का सही मूल्य प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
Pages:
[1]