Chikheang Publish time 2026-2-12 18:26:33

ऑनलाइन मालगुजारी रसीद होने के बाद भी नहीं बन रही फार्मर आईडी, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Farmer-registration-madhubani-1770901681738_m.webp

Online Land Revenue Receipt: दस्तावेजी त्रुटियों के कारण कई किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। फाइल फोटो



संवाद सहयोगी, मधवापुर (मधुबनी)। Bihar Agriculture Drive: बिहार सरकार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र में फार्मर आईडी बनाने का कार्य मिशन मोड में चल रहा है। राज्य स्तर से इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, बावजूद इसके तकनीकी खामियों और दस्तावेजी त्रुटियों के कारण कई किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खेसरा संख्या शून्य अंकित

कई किसान शिविरों से यह शिकायत लेकर लौटे कि ऑनलाइन मालगुजारी रसीद कटाने के बाद भी उनकी फार्मर आईडी नहीं बन पा रही है। रसीद में खेसरा संख्या शून्य अंकित हो जाने से रजिस्ट्रेशन बाधित हो रहा है। वहीं आधार कार्ड में मामूली त्रुटि भी प्रक्रिया को रोक दे रही है। सर्वर की समस्या ने भी किसानों की परेशानी बढ़ाई है।
शत-प्रतिशत किसानों रजिस्टेशन

गुरुवार को बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने पीरौखर, पीहवारा, मुखियापट्टी, बलवा, साहरघाट दक्षिणी सहित करीब एक दर्जन पंचायतों में संचालित शिविरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
त्रुटि दूर कराने की अपील

बीडीओ ने किसानों से अपील की कि यदि मालगुजारी रसीद या आधार में किसी प्रकार की त्रुटि है तो प्रखंड कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर तुरंत सुधार कराएं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम शिविरों में पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान कर रही है।
सभी को जोड़ने की अपील

सुबह से दोपहर दो बजे तक 250 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया। प्रखंड प्रशासन ने दावा किया है कि फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य निरंतर प्रगति पर है और सभी पात्र किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सिंह, अनिल कुमार सहित विभागीय कर्मी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Pages: [1]
View full version: ऑनलाइन मालगुजारी रसीद होने के बाद भी नहीं बन रही फार्मर आईडी, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश