झारखंड कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, नगर निकाय चुनाव में 12 बागी उम्मीदवारों को पार्टी से किया सस्पेंड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Keshav-Mahato-Kamlesh-1770906871506_m.webpझारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश। (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में डटे प्रत्याशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
गुरुवार तक कांग्रेस के एक दर्जन बागी उम्मीदवारों को संबंधित जिलों के पदाधिकारियों ने निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था।
निलंबित होने वाले नेताओं में गिरिडीह से दो उम्मीदवार हैं पंकज सागर और जुगेश्वर महथा। बोकारो स्थित चास नगर निगम के बागी उम्मीदवार सुल्तान अहमद, मानगो नगर निगम (पू.सिंहभूम) की जेबा खान शामिल हैं।
वहीं, मिहिजाम नगर परिषद (जामताड़ा) की बेबी पासवान, चतरा नगर परिषद से राजवीर, कपाली नगर परिषद (सरायकेला खरसावां) से मो. इरफान, गुमला नगर परिषद से ज्योति कुजूर एवं जास्मीन लुगून को भी पार्टी से निकाल दिया गया है।
सिमडेगा नगर परिषद से पुष्पा कुल्लू, चक्रधरपुर नगर परिषद (प.सिंहभूम) के उम्मीदवार बिजय सम्ब्रूई और चाईबासा नगर परिषद (प.सिंहभूम) के मो. सलीम को पार्टी से निलंबित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस ने झारखंड नगर निकाय चुनाव के बीच यह बड़ी कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें- झारखंड निकाय चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस, संदिग्धों का सत्यापन और वारंटियों की धरपकड़ तेज
Pages:
[1]