India vs Namibia: दिल्ली में गरजा Ishan Kishan का बल्ला, तूफानी फिफ्टी जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Ishan-Kishan-(12)-1770906823767_m.webpईशान ने लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला गरजा। नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद ईशान दबाव में नहीं आए और उन्होंने बाउंड्री की लाइन लगा दी। पावरप्ले के आखिरी ओवर में उन्होंने 28 रन बटोरे। छठे ओवर में ईशान ने 4 छक्के और 1 चौका लगाया।
ईशान ने 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। ईशान ने 254.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इस दौरान ईशान के बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।
टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंद)
[*]12 गेंद: युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
[*]18 गेंद: केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
[*]19 गेंद: रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
[*]20 गेंद: युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
[*]20 गेंद: ईशान किशन बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
A blistering knock!
Ishan Kishan got to his half-century in style en route to 6️⃣1️⃣(24)
Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#TeamIndia | #T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51 pic.twitter.com/H2mLWp1SQD — BCCI (@BCCI) February 12, 2026
भारत के लिए टी20 विश्व कप में पावरप्ले के भीतर 50 रन बनाना
[*]51*(21) - रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024
[*]50(19) - केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, 2021
[*]50(20) - ईशान किशन बनाम नामीबिया, 2026
टी20I मैचों में भारत के लिए पहले 6 ओवरों के भीतर 50 रन बनाने वाले बल्लेबाज
[*]अभिषेक शर्मा (तीन बार)
[*]रोहित शर्मा (दो बार)
[*]ईशान किशन (दो बार)
[*]केएल राहुल (एक बार)
[*]यशस्वी जायसवाल (एक बार)
टी20 विश्व कप में पावरप्ले में सर्वोच्च स्कोर
[*]92/1 - वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ग्रोस आइलेट, 2024
[*]91/1 - नीदरलैंड बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014
[*]89/3 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई विश्व कप, 2016
[*]86/1 - भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
भारत के टी20I मैचों में पावरप्ले में बनाए गए सर्वोच्च स्कोर
[*]95/1 बनाम इंग्लैंड, मुंबई, 2025
[*]94/2 बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी, 2026
[*]86/1 बनाम नामीबियाई, दिल्ली, 2026- T20 WC
[*]82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021- T20 WC
[*]82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024
यह भी पढ़ें- \“कौन-कौन है फोटो वाला?\“ विराट कोहली ने भारत लौटते ही फैंस के लिए खोला पिटारा, वायरल हो गया किंग का Video
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान ही नहीं, बांग्लादेश भी 15 फरवरी को कोलंबो में होगा; क्या है पूरा माजरा?
Pages:
[1]