Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

सूर्यवंशी को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, प्रिंसिपल बोले- वो मेरे लिए सिर्फ स्टूडेंट

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Vaibhav-Suryavanshi-1770906932164_m.webp

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 10वीं बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। क्रिकेट के मैदान पर अपनी धुआंधार बैटिंग से दुनिया को हैरान करने वाले समस्तीपुर के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं।

खेल के मैदान पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले 14 साल के युवा क्रिकेटर के लिए इस समय पढ़ाई और क्रिकेट करियर के बीच संतुलन बिठाने की बड़ी परीक्षा है।

पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य नील किशोर सिन्हा ने बताया कि वैभव अन्य परीक्षार्थियों की तरह ही बोर्ड परीक्षा देंगे। स्कूल में शिक्षकों एवं छात्रों में काफी जोश है, लेकिन वैभव हमारे लिए एक छात्र हैं। यह एकेडमिक पिच है। परीक्षा केंद्र में सभी बच्चों के लिए सुविधाएं समान रहेगी।
\“नहीं मिली वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत\“

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की वीआईपी सुविधा या विशेष रियायत नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बोर्ड परीक्षा की गोपनीयता व निष्पक्षता सर्वोपरि है, इसलिए वैभव सूर्यवंशी को भी सामान्य छात्रों की तरह निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

ज्ञात हो कि वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में अपनी प्रतिभा के कारण चर्चा में हैं। ऐसे में उनकी बोर्ड परीक्षा को लेकर भी लोगों की विशेष नजर बनी हुई है। बता दें कि सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी।
Pages: [1]
View full version: सूर्यवंशी को बोर्ड परीक्षा में नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, प्रिंसिपल बोले- वो मेरे लिए सिर्फ स्टूडेंट