LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

फेयरवेल पार्टी में सड़क पर स्टंटबाजी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पांच वाहनों का किया चालान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/rudraprayag-news-1770907395028_m.webp

पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच वाहनों के चालान किए।



संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। इंटरनेट मीडिया पर रील बनाकर प्रसारित हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पांच वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने उक्त पांच वाहनों के चालान किए हैं।

जिला मुख्यालय में हाल ही में इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो को जागरूक नागरिकों ने रुद्रप्रयाग पुलिस को उपलब्ध कराया।

वीडियो को देखने पर पता चला कि राइंका रुद्रप्रयाग के छात्र फेयरवेल पार्टी के दौरान सड़क व नेशनल हाईवे पर चलते वाहनों की खिड़कियों से बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से सफर कर रहे थे।

इस दौरान न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया, बल्कि अपनी जान को भी जोखिम में डाला गया। वाहन चालकों ने इस कृत्य को रोकने के बजाय इसे बढ़ावा दिया।

जिससे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे पांच वाहनों को चिह्नित किया।

इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने छात्रों एवं शिक्षकों से किसी भी प्रकार के उत्सव या आयोजन को पूर्ण शालीनता और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की। सड़कों पर स्टंटबाजी या यातायात नियमों का उल्लंघन न करें।

यह भी पढ़ें- देहरादून में टक्कर के बाद बाइक में फंसा कपड़ा, 10 मीटर तक घिसटती चली गई युवती

यह भी पढ़ें- देहरादून अर्जुन शर्मा हत्याकांड: संपत्ति, लेन-देन और रिश्तों की दरारों में उलझी कहानी का दर्दनाक अंत
Pages: [1]
View full version: फेयरवेल पार्टी में सड़क पर स्टंटबाजी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पांच वाहनों का किया चालान