LHC0088 Publish time Yesterday 21:26

अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड ड्रिंक ‘रीफिलिंग’ का सच क्या है? DDCA ने बताया वीडियो में क्या कर रहा वेंडर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/arun-jately-stadium-1770912104521_m.webp

अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड ड्रिंक रीफिलिंग का वीडियो हुआ वायरल। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड ड्रिंक की रिफिलिंग को लेकर एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि एक वेंडर गिलास में बची जूठी कोल्ड ड्रिंक को फिर से बोतल में भर रहा था, जिसे फिर से लोगों को दिया जाता।

इस वायरल वीडियो पर अब Delhi & District Cricket Association (DDCA) की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि बची कोल्ड ड्रिंक को बोतल में भरने की प्रक्रिया इवेंट गाइडलाइंस के अनुसार थी। स्टेडियम में Coca-Cola के उत्पाद तय व्यावसायिक समझौते और संचालन मानकों के तहत बेचे जा रहे थे।

संघ ने साफ किया कि यह ‘रीफिलिंग’ या दोबारा बेचने का मामला नहीं है। वीडियो में जो दिख रहा है, वह गीले और सूखे कचरे को अलग करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। बची हुई कोल्ड ड्रिंक को फेंकने से पहले बोतल में इकट्ठा किया गया, ताकि कचरे को सही तरीके से अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जा सके।

इसके बाद बोतलों को एकत्र कर स्टेडियम की वेस्ट मैनेजमेंट और रीसाइक्लिंग नीति के तहत प्रोसेस किया जाता है।यह भी बताया गया कि सभी मैच स्थलों पर सख्त स्वच्छता नियम लागू हैं और पर्यावरण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाता है।

DDCA के सचिव अशोक शर्मा के हस्ताक्षर से जारी इस बयान में कहा गया है कि बोतलों का निपटान जिम्मेदारी से किया गया और किसी भी तरह की खाद्य सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ। संघ ने लोगों से अपील की है कि अधूरी जानकारी के आधार पर निष्कर्ष न निकालें और तथ्यों की पुष्टि के बाद ही किसी सामग्री को साझा करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में प्रदूषण से जंग की लड़ाई तेज, अब हर ट्रक के धुएं का होगा सटीक हिसाब
Pages: [1]
View full version: अरुण जेटली स्टेडियम में कोल्ड ड्रिंक ‘रीफिलिंग’ का सच क्या है? DDCA ने बताया वीडियो में क्या कर रहा वेंडर