deltin33 Publish time Yesterday 22:56

India vs Namibia: Hardik Pandya ने कैसे की विश्‍व कप की तैयारी? भारत की जीत के बाद खोले सारे राज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/12/article/image/Hardik-Pandya-(15)-1770918432139_m.webp

हार्दिक पांड्या ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या (52) और ईशान किशन (61) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्‍व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में नामीबिया को 93 रन से शिकस्‍त दी। टी20 विश्व कप में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे। जवाब में नामीबिया टीम 10 गेंद पहले ही 116 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 तो हार्दिक- अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।
पांड्या रहे मैच के हीरो

हार्दिक पांड्या को शानदार बल्‍लेबाजी और गेंदबाज के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, “मैं खेल का आनंद ले रहा हूं। मुझे तैयारी के लिए कुछ महीने मिले। मुझे लय हासिल करने के लिए और शरीर को फिट रखने के लिए समय मिला। अब तक सब ठीक चल रहा है।“
दोनों स्किल का सही इस्तेमाल करूं

अपनी बल्‍लेबाजी को लेकर हार्दिक ने कहा, “एक ऑलराउंडर के तौर पर मुझे अपनी बल्लेबाजी पर हमेशा गर्व रहा है। इसलिए जब भी मुझे मौका मिलता है मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं अपनी दोनों स्किल का सही इस्तेमाल करूं। मैं पहले भी यह कह चुका हूं कि बल्लेबाजी मेरे दिल के बेहद करीब है। जब मौका मिलता है तो ऐसा लगता है जैसे सोने पर सुहागा हो गया हो।“
अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होती

अपनी बॉडी के बारे में भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, “मेरी बॉडी शानदार है। मैंने हमेशा कहा है कि इसमें बहुत मेहनत लगती है, जिसकी मैं सराहना करता हूं। आप जानते हैं देश के लिए खेलना हमेशा से मेरे लिए गर्व की बात रही है। इसके लिए अतिरिक्त मेहनत की जरूरत होती है और मैं इसे करता हूं। पर्दे के पीछे बहुत काम होता है। मैं सुबह-शाम प्रैक्टिस करता हूं। किसी सीरीज या टूर्नामेंट से पहले मैं खुद को समय देता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि अच्‍छा खाऊं- अच्‍छी नींद लूं।“
टीम की गेंदबाजी पर बात की

गेंदबाजी में विविधता को लेकर हार्दिक ने कहा, “मुझे लगता है यही इस टीम की ताकत है। हमारे पास कई विकल्प हैं। हमारे पास तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों ही मौजूद हैं। कई बार विकेट अनुकूल होने पर तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं दूसरी ओर बीच में गेंदबाजी करने वाले स्पिनरों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वरुण, अक्षर, कुलदीप, जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है। दूसरी ओर तेज गेंदबाजों को जब भी मौका मिला, उन्होंने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।“
पिच पर क्‍या बोले हार्दिक?

अरुण जेटली स्‍टेडियम की पिच के बारे में हार्दिक ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल थे। हमें खुद को ढालना पड़ा। मुझे लगता है कि आज जब मैं बल्लेबाजी करने गया, तब भी ऐसा लगा कि विकेट थोड़ा धीमा था। आप जानते हैं, बड़े टूर्नामेंटों में इन सभी विकेटों पर आपको बस खुद को ढालना होता है और अपनी स्किल का इस्तेमाल करना होता है और खेल को समझना होता है।“

यह भी पढ़ें- IND vs NAM: ईशान-हार्दिक के तूफान के बाद स्पिनर्स की आंधी, भारत के सामने नामीबिया का सरेंडर देख थर-थर कांपा पाकिस्‍तान!

यह भी पढ़ें- India vs Namibia: दिल्‍ली में गरजा Ishan Kishan का बल्‍ला, तूफानी फिफ्टी जड़कर बनाए कई रिकॉर्ड
Pages: [1]
View full version: India vs Namibia: Hardik Pandya ने कैसे की विश्‍व कप की तैयारी? भारत की जीत के बाद खोले सारे राज