Chikheang Publish time 5 hour(s) ago

नोएडा में MGU के कुलपति की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम योगी, भेंट किया ये खास उपहार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/yogi-(12)-1770916348878-1770922967861-1770922980360_m.webp

एमजीयू के कुलपति की बेटी की शादी में पहुंचे सीएम योगी। फोटो: आर्काइव



डिजिटल डेस्क, नोएडा। Mahyogi Gorakhnath University (गोरखपुर) के कुलपति डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पुत्री के विवाह के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा स्थित उनके आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को उपहार स्वरूप ओडीओपी (One District One Product) के उत्पाद भेंट किए। ओडीओपी योजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख पहल है, जिसके तहत प्रत्येक जिले के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को बढ़ावा दिया जाता है।

कार्यक्रम में परिवारजन और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने दंपती के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- नोएडा में CM योगी ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा, 4000 करोड़ के सेमीकंडक्टर पार्क पर जोर
Pages: [1]
View full version: नोएडा में MGU के कुलपति की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे सीएम योगी, भेंट किया ये खास उपहार