cy520520 Publish time 2026-2-13 03:57:15

यात्रियों को बड़ी राहत: होली पर अमृतसर और बढ़नी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/download-1770928399575_m.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जालंधर। होली पर्व के मद्देनजर पहले ही रेलगाड़ियों में सीट नहीं मिल पा रही है और वेटिंग भी लंबी चौड़ी है। ऐसे में रेलवे की तरफ से यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से अमृतसर-बढ़नी-अमृतसर के बीच स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया गया है।

इसके तहत अमृतसर से बढ़नी रेलगाड़ी नंबर 05006 को पांच से 26 मार्च तक प्रत्येक वीरवार को अमृतसर से 12.45 से चलाया जाएगाा। यह ट्रेन 19 घंटे बाद सुबह 8.15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

वहीं, बढ़नी से अमृतसर 05005 के लिए चार से 25 मार्च तक प्रत्येक बुधवार को बढ़नी से दोपहर 3.10 पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन 18 घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे अमृतसर पहुंचेगी।

ये स्पेशल ट्रेन रास्ते में ब्यास, जालंधर शहर, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
Pages: [1]
View full version: यात्रियों को बड़ी राहत: होली पर अमृतसर और बढ़नी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव