LHC0088 Publish time 2026-2-13 06:57:19

गोरखपुर में वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क से चिपका मिला शव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/accident_-1770945936815_m.webp

बेलीपार थाना के हरदिया चौराहे की घटना, रातभर दौड़ते रहे वाहन। सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, बेलीपार, (गोरखपुर)। वाहन की चपेट में आने से बुधवार की देर रात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर किसी के नहीं पहुंचने पर पूरी रात उसके ऊपर से वाहन दौड़ते रहे। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना जब पुलिस पहुंची तो शव सड़क से चिपका मिला।

यह मामला बेलीपार थाना के हरदिया चौराहे की है। किसी तरह से शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि युवक पिछले कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घूमता देखा जा रहा था, लेकिन उसकी पहचान के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और विभिन्न माध्यमों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, यात्रियों में दहशत; जांच जारी

इस अवधि में पहचान होने की प्रतीक्षा की जाएगी। यदि निर्धारित समय तक शिनाख्त नहीं होती है तो विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात वाहन की तलाश चल रही है।
Pages: [1]
View full version: गोरखपुर में वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, सड़क से चिपका मिला शव