deltin33 Publish time 3 hour(s) ago

हल्द्वानी डबल मर्डर: शुभम ने अपनी मौत को चार बार फोन करके बुलाया, प्रेमिका भी मारी गई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/crime-1770947492690_m.webp

चारों हत्यारों के खून से रंग गए थे कपड़े, दोनों के मोबाइल फोन भी ले गए. Concept Photo



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शुभम की हत्या को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अक्कू को शुभम ने चार बार फोन करके गल्ला मंडी बुलाया। इस दौरान अक्कू अपने दो अन्य दोस्तों को वहां लेकर पहुंचा। जिन्होंने अंत में शुभम व प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद चारों हत्यारों के कपड़े भी खून से सन गए थे। हत्या के बाद चारों शुभम व लक्ष्मी का मोबाइल भी लेकर चले गए।

जेल से जमानत से बाहर आकर गैंगस्टर अक्कू फिर भी नहीं सुधरा, उसपर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे चल रहे हैं। बुधवार की रात भी उसने साथियों संग निर्ममता से दोनों की हत्या कर दी। नशे में पत्थर से कुचलकर हत्या करने के बाद चारों दोनों का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। सबसे पहले उन्होंने रात में ही अग्निश्मन विभाग के पीछे नहर किनारे अपने खून से रंगे कपड़े बदले, इसके बाद चारों अपने घर चले गए।

सुबह होते ही चारों कहीं भागने की फिराक में थे। जिसपर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन्हें चिह्नित कर पकड़ लिया।पूछताछ में वह पुलिस को भी गुमराह करने लगे। लेकिन सख्ती के बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपित 25 वर्षीय गौरव नेगी उर्फ अक्कू वसुंधरा कालोनी बरेली रोड धानमिल का निवासी है।

वहीं 20 वर्षीय सौरभ भट्ट तीनपानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी का निवासी है। जबकि नशे के मामले में जेल जा चुका 25 वर्षीय दीपेश लटवाल उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी का रहने वाला है। वहीं 20 वर्षीय दीपू शर्मा वसुंधरा कालोनी बरेली रोड धानमिल हल्द्वानी का ही रहने वाला है।
मौत के चक्रव्यू में प्रेमिका खुद फोन कर पहुंची

लक्ष्मी पोखरिया मुखानी स्थित अपने कमरे में थी। लेकिन वह शाम को खुद प्रेमी शुभम को फोन करके गल्ला मंडी पहुंची। वह अपनी मौत के चक्रव्यू में खुद फंस गई। और शुभम के साथ हुए विवाद के दौरान उसे भी अपनी जान गंवानी पड़ी। हत्यारोपितों ने उसे इस वजह से जान से मारा क्योंकि अगर वह जिंदा बचती तो वह पुलिस को सब बता देती।
एसएसपी ने रात नौ बजे किया पर्दाफाश

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने देर रात नौ बजे इस जघन्य हत्याकांड की घटना का खुलासा किया। जहां उन्होंने बताया कि सिर्फ नशे के आगोश में छोटी से बात लेकर चारों ने प्रेमी व प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। हत्या कि वजह बेहद मामूली थी। उन्होंने मंडी चौकी क्षेत्र में देर रात पुलिस गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। हालांकि कहा कि वह इस संबंध में स्वयं शुक्रवार की सुबह मंडी सचिव के साथ बैठक करेंगे। कहा कि मंडी कैंपस में पहले से ही होमगार्ड व पीआरडी जवान नियुक्त हैं। जिनकी आनड्यूटी पर होने की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लिव-इन कपल की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में करती थी काम, शुभम था नशा मुक्ति केंद्र का काउंसलर

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में खूनी वारदात, गल्ला मंडी में युवक-युवती की दर्दनाक हत्या, सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार
Pages: [1]
View full version: हल्द्वानी डबल मर्डर: शुभम ने अपनी मौत को चार बार फोन करके बुलाया, प्रेमिका भी मारी गई