Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

उड्डयन मंत्री से मिले रवि किशन, गोरखपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की उठाई मांग

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/raviaro-1770948164573_m.webp

सांसद रवि किशन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से नई दिल्ली में मुलाकात की। स्वयं



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से नई दिल्ली में मुलाकात कर गोरखपुर एयरपोर्ट के तकनीकी उन्नयन की मांग उठाई। उन्होंने वर्तमान में संचालित श्रेणी-2 इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम को हटाकर अत्याधुनिक श्रेणी-3 लैंडिंग सिस्टम स्थापित करने का अनुरोध किया है। इसे लेकर मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।

मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि उन्होंने उड्डयन मंत्री को अवगत कराया है कि मौजूदा प्रणाली पुरानी तकनीक पर आधारित है, जो घने कोहरे, धुंध और कम दृश्यता की परिस्थितियों में पूरी तरह प्रभावी सिद्ध नहीं हो पाती। इसके कारण उड़ानों में देरी, डायवर्जन और निरस्तीकरण की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

इससे यात्रियों को भारी असुविधा होती है। यह भी अवगत कराया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख हवाई केंद्र के रूप में उभर चुके गोरखपुर एयरपोर्ट पर यात्री संख्या तेजी से बढ़ रही है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा टर्मिनल विस्तार सहित विकास के कार्य भी प्रगति पर हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बजट 2026: पिपराइच चीनी मिल में अब एथेनॉल का होगा उत्पादन, मिलेगा रोजगार

श्रेणी-3 लैंडिंग सिस्टम स्थापित होने से 50 मीटर की कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ संभव हो सकेगा। इससे उड़ानों की समयबद्धता सुधरेगी, डायवर्जन घटेंगे और विमानन सुरक्षा मजबूत होगी।
Pages: [1]
View full version: उड्डयन मंत्री से मिले रवि किशन, गोरखपुर एयरपोर्ट के उन्नयन की उठाई मांग