Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

हल्द्वानी: शराब-चरस के आगोश में दिया डबल मर्डर को अंजाम, दोनों के मरने तक करते रहे पत्थरों से वार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/72821283-1770948432638_m.webp

पहले शुभम को मौत के घाट उतारा फिर लक्ष्मी की ली जान. Jagran



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मंडी में हुए डबल मर्डर की असल वजह गैंगस्टर अक्कू और उसके साथियों का शराब और चरस के आगोश में होना था। नशे की वजह से ही उन्होंने मामूली विवाद में प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार डाला। पहले शुभम की हत्या की। इसके बाद लगा कि पुलिस के सामने लक्ष्मी उनके अपराध की कहानी खाेल देगी। जिसके बाद युवती की भी जान ले ली। सांसें थमने तक हत्यारे दोनों पर पत्थरों से वार करते रहे।

हल्द्वानी के सनसनीखेज डबल मर्डर की पहली खबर गल्ला मंडी के सिक्योरिटी प्रभारी अंशुल पांडे को मिली थी। खून से लथपथ शव नजर आने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पूछताछ का दायरा आगे बढ़ा तो पता चला कि रात में घटनास्थल के आसपास से चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थी। लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर कुछ जानने की कोशिश नहीं की।

लोगों ने सोचा कि अक्सर मजदूर और ट्रक चालक शराब पीकर हंगामा करने के साथ आपसी में लड़ते रहते थे। बुधवार रात भी यही हुआ होगा। दूसरी तरफ पुलिस जांच यह भी पता चला कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे कैमरे खराब पड़े हैं। लेकिन दूर लगे कैमरों में पुलिस को अक्कू और उसके साथियों की झलक देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने दोहरे हत्याकांड की पूरी कहानी बयां कर दी। शराब और चरस का नशा करने के बाद ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ था।
शुभम-लक्ष्मी के पोस्टमार्टम में लगे पांच घंटे

गल्ला मंडी से शवों को कब्जे में लेकर पुलिस सीधा मोर्चरी पहुंची थी। यहां पहले लक्ष्मी और फिर शुभम का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। लक्ष्मी के पोस्टमार्टम में महिला चिकित्सक भी मौजूद रही। जांच को लेकर भी बिसरा भी सुरक्षित किया गया है।
पांच साल पहले ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी आया शुभम

अल्मोड़ा: हल्द्वानी में हुए डबल मर्डर से अल्मोड़ा तक सनसनी फैल गई है। लोअर माल रोड सरकार की आली निवासी शुभम की हल्द्वानी में हत्या का मामला सामने आने पर मृतक के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता की कुछ समय पहले हुई मौत से परिवार उभरा नहीं था कि गुरुवार को भाई बहनों में सबसे छोटे भाई शुभम की मौत की खबर से परिवार सदमे में आ गया।

तल्ला खोल्टा निवासी मृतक शुभम पांच साल पहले ही अल्मोड़ा से हल्द्वानी चले गया। जबकि मृतक के माता की कुछ वर्ष पूर्व और और पिता की करीब एक साल पहले मौत हो चुकी है। शुभम की पढ़ाई अल्मोड़ा से हुई। गुरुवार को जैसे ही क्षेत्र में शुभम की निर्मम हत्या की सूचना मिली, हर कोई सन्न रह गया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: शुभम ने अपनी मौत को चार बार फोन करके बुलाया, प्रेमिका भी मारी गई

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लिव-इन कपल की पत्थरों से कुचलकर निर्मम हत्या, चार संदिग्ध हिरासत में

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी डबल मर्डर: लक्ष्मी मेडिकल स्टोर में करती थी काम, शुभम था नशा मुक्ति केंद्र का काउंसलर

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में खूनी वारदात, गल्ला मंडी में युवक-युवती की दर्दनाक हत्या, सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार
Pages: [1]
View full version: हल्द्वानी: शराब-चरस के आगोश में दिया डबल मर्डर को अंजाम, दोनों के मरने तक करते रहे पत्थरों से वार