Chikheang Publish time 2026-2-13 08:56:26

16 दिनों से बह रही बनारस में सुखद संतोष की बयार, कोहरा छटते ही आया बदलाव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/ghatassi-1770953097178_m.webp

बनारस का घाट। जागरण



जागरण संवाददाता, वाराणसी। मौसम बदला, कोहरे की धुंध छटी, बादलों का धुंधलका तेज पछुआ में उड़ना शुरू हुआ तो बनारस की बयार भी बदलने लगी। विगत 16 दिनों से लोग यहां सुख-संतोष की हवा में सांस ले रहे हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार 100 से नीचे लाइट ग्रीन यानी संतोषजनक श्रेणी में बना हुआ है।

गुरुवार को शहर का औसत एक्यूआइ 68 रहा। चारों स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता हरित दर्ज की गई, रात में लगभग 10 बजे भेलूपुर क्षेत्र में जरूर हवा की गुणवत्ता प्रभावित हुई और यह मध्यम श्रेणी में 103 पर जा पहुंची।

लगभग दो र्व्षों में अधिकांश समय हरित जोन में रही बनार की हवा बीते बढ़ते प्रदूषण के चलते अक्टूबर महीने से ही मध्यम श्रेणी में पहुंच गई थी, इस बीच दिसंबर महीने में दो-एक दिन यह आरेंज लेवल तक भी जा पहुंची थी। ठंड के मौसम में कोहरा, धुंध, पाले के साथ हवा में जहरीली गैसों के कणों व धूल कणों की सघनता बढ़ती गई और यह पीत श्रेणी में बनी रही।

यह भी पढ़ें- आज काशी चढ़ाएगी बाबा को शगुन की हल्दी, दूल्हा रूप में सजेंगे श्रीविश्वनाथ

हालांकि जनवरी माह में कभी हरित-कभी पीत श्रेणी मेें ऊपर-नीचे होती हवा की गुणवत्ता का सूचकांक बीते 28 जनवरी से 100 से नीचे आ गया और हवा हल्के हरित जोन में प्रवेश कर संतोषजनक हो गई। तब से अब तक यह हल्के हरित जोन में 100 से नीचे बनी हुई है।

16वें दिन शाम पांच बजे एक्यूआइ अर्दली बाजार में 68 भेलूपुर में 83, बीएचयू में 68, मलदहिया में 54 रिकार्ड की गई। देर रात लगभग 10 बजे भेलूपुर क्षेत्र में एक्यूआइ जरूर 103 हो गई।
Pages: [1]
View full version: 16 दिनों से बह रही बनारस में सुखद संतोष की बयार, कोहरा छटते ही आया बदलाव