पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, कहा- बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/modi-(1)-1770954221584_m.webpपीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बांग्लादेश चुनाव में जीत की बधाई (फाइल फोटो)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में हुए चुनाव के बाद मतगणना जारी है। 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान (Tarique Rehman) की पार्टी बीएनपी बहुमत का आकड़ा पार करते हुए प्रंचड जीत की ओर अग्रसर है।
तारिक रहमान की पार्टी 212 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं, जमात 70 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में तारिक रहमान का पीएम बनना तय है। बांग्लादेश में तारिक रहमान को मिली प्रंचड जीत के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनावों में BNP को बड़ी जीत दिलाने के लिए मिस्टर तारिक रहमान को दिल से बधाई देता हूं। यह जीत बांग्लादेश के लोगों का आपके लीडरशिप पर भरोसा दिखाती है।
भारत एक डेमोक्रेटिक, प्रोग्रेसिव और सबको साथ लेकर चलने वाले बांग्लादेश के सपोर्ट में खड़ा रहेगा। मैं हमारे कई तरह के रिश्तों को मजबूत करने और हमारे कॉमन डेवलपमेंट गोल्स को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं। बांग्लादेश की राजनीति में एक नये अध्याय की शुरुआत हो चुकी है और तारिक रहमान का पीएम बनना तय माना जा रहा है।“
Pages:
[1]