deltin33 Publish time 2 hour(s) ago

पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! सड़क पर रहने को मजबूर हुए पाक खिलाड़ी; होटल का नहीं चुका पाए बिल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Pakistan-Hockey-Team-1770959083917_m.webp

पाकिस्तान हॉकी टीम



पीटीआई, कराची। पाकिस्तान हॉकी टीम के सदस्यों को कैनबरा पहुंचने पर कई घंटे सड़क पर बिताने पड़े, क्योंकि धन के अभाव में पाकिस्तान हॉकी महासंघ होटल के बिल का भुगतान नहीं कर सका, जिससे होटल बुकिंग रद्द हो गई। पाकिस्तानी टीम होबार्ट में एफआइएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। टीम के सूत्रों के अनुसार, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को घंटों तक सड़क पर रहना पड़ा।

एक सूत्र ने बताया कि खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए कैनबरा में एक चार सितारा होटल में कमरे बुक किए गए थे। उन्हें बताया गया था कि पाकिस्तान खेल बोर्ड और पीएचएफ ने कैनबरा में उनके रहने के लिए सारे भुगतान कर दिए हैं। सूत्र ने कहा कि लेकिन पिछले सप्ताह कैनबरा पहुंचने पर पता चला कि उस होटल में कोई बुकिंग थी ही नहीं। टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान टाइम जोन अलग होने के कारण पीएसबी और पीएचएफ अधिकारियों से संपर्क नहीं कर सके।
सड़क पर इंतजार करते रहे खिलाड़ी

सूत्र ने कहा कि ताहिर ने उन्हें इस स्थिति के बारे में बताया कि लाहौर से लंबा सफर करके आए खिलाड़ियों के पास आराम करने की कोई जगह नहीं है। हॉकी पाकिस्तान का राष्ट्रीय खेल है और टीम प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसी शीर्ष टीमों से खेल रही है। सूत्र ने बताया कि कई घंटे बाहर इंतजार करने के बाद होटल प्रबंधन ने खिलाड़ियों को कुछ कमरे दिए। सूत्र ने कहा कि कमरे उपलब्ध नहीं थे लिहाजा एक ही कमरे में दो तीन खिलाड़ी रूके और अगले दिन ऑस्ट्रेलिया से मैच खेलने स्टेडियम गए, जिसमें 2-3 से पराजय मिली।
टीम मैनेजर भी साथ नहीं

इससे पहले अर्जेंटीना में प्रो लीग के पहले चरण में खिलाड़ियों को दैनिक भत्ते नहीं मिले थे जिससे विदेश में उन्हें पैसों की किल्लत हो गई। कैनबरा में टीम मैनेजर के बिना गई है क्योंकि नियमित मैनेजर और पूर्व ओलिंपियन अंजुम सईद को पीएचएफ ने निकाल दिया है। उन्हें वापिस लौटते समय फ्लाइट में सिगरेट पीते पाया गया और हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों से उनकी झड़प भी हुई। सूत्र ने बताया कि कैनबरा में कुछ स्थानीय पाकिस्तानी लोगों से संपर्क किया गया जिन्होंने आकर उनकी मदद की। पाकिस्तान प्रो लीग के सभी छह मैच हार चुका है।

यह भी पढ़ें- FIH Pro League: अर्जेंटीना के प्रहार से धराशायी हुआ भारत, 8-0 के अंतर से मिली शर्मनाक हार

यह भी पढ़ें- हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह को झटका, महिला कोच के यौन उत्पीड़न का मामला ट्रांसफर
Pages: [1]
View full version: पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! सड़क पर रहने को मजबूर हुए पाक खिलाड़ी; होटल का नहीं चुका पाए बिल