cy520520 Publish time 2026-2-13 10:27:22

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर टकराने के बाद खंती में पलटी दो कार, शिक्षक की मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/dead-d-1770959380748_m.webp



जागरण संवाददाता, बदायूं। मूसाझाग क्षेत्र के गांव मनिकापुर कौर के निकट गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे।

हादसे में एक कार में सवार स्वतंत्र पटेल उर्फ विशाल पटेल निवासी नगर पंचायत गुलड़िया की मौके पर ही मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय छोटा परसुरा, थाना मूसाझाग, ब्लॉक जगत में अध्यापक के पद पर तैनात थे।

स्वतंत्र पटेल के स्वजन का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाना बिनावर और मूसाझाग पुलिस को कई बार फोन किए, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुए।

सुबह एसएसपी के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने के बाद पुलिस हरकत में आई। स्वजन का कहना है कि काफी देर तक शव वाहन में ही पड़ा रहा और वे स्वयं उसे लेकर आए। वहीं दूसरे कार चालक के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।
Pages: [1]
View full version: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर टकराने के बाद खंती में पलटी दो कार, शिक्षक की मौत