cy520520 Publish time 2026-2-13 10:57:25

Mahindra Scorpio N के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पिक-अप अवतार में दिखेगा जलवा, कब तक होगा लॉन्‍च

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/mahindra-scorpio-n-pickup-1770959066681_m.webp



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra Scorpio N को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस एसयूवी के पिक अप वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसे कब तक ऑफर किया जा सकता है। किस तरह की खासियत इसमें दी जा सकती हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महिंद्रा कर रही पिक अप की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो एन एसयूवी के पिक अप वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इस पर निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे टेस्‍ट किया जा रहा है।
हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयवी के पिक अप वर्जन की टेस्टिंग की जा रही है। इस दौरान इसे भारत के साथ ही अन्‍य देशों में भी देखा गया है। जिससे यह पक्‍का हो गया है कि इसे जल्‍द ही ऑफर किया जा सकता है।
क्‍या होगी खासियत

जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से इस पिक अप वर्जन में कई तरह की खासियत को दिया जा सकता है। इसके फ्रंट को स्‍कॉर्पियो एन की तरह ही रखा जा सकता है, जिसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। इसके साथ ही पीछे की ओर से इसे बड़ा लोड बेड दिया जा सकता है और बड़े शब्‍दों में महिंद्रा लिखा जा सकता है।
कैसा होगा इंटीरियर

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके इंटीरियर को भी स्‍कॉर्पियो एन एसयूवी की तरह ही रखा जा सकता है। जिसमें डार्क इंटीरियर, 2 ADAS, कई एयरबैग, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ट्रेलर स्वे कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन

Mahindra Scorpio N Pickup में स्कॉर्पियो एन और थार में मिलने वाले इंजन दिए जा सकते हैं। इसमें महिंद्रा के 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन ऑप्शन के रूप में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक दोनों को दिया जा सकता है। इसमें रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव जैसे विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।
कब होगा लॉन्‍च

निर्माता की ओर से अभी इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे पहले विदेशी बाजारों में लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसे भारत में भी ऑफर किया जा सकता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप का भारतीय बाजार में कितना प्रभाव पड़ेगा? यह बाजार में एक नया ट्रेंड सेट करेगा। इसकी मांग सीमित ग्राहकों तक ही रहेगी। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
Pages: [1]
View full version: Mahindra Scorpio N के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पिक-अप अवतार में दिखेगा जलवा, कब तक होगा लॉन्‍च