cy520520 Publish time 2026-2-13 12:27:17

गुरुग्राम में लगन समारोह के दौरान इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, तीन नामजद के खिलाफ FIR

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/shot-dead-1770966824790_m.webp

गुरुग्राम मं लगन समारोह में इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या। (जागरण ग्राफिक्स)



संवाद सहयोगी, पटौदी (गुरुग्राम)। थाना क्षेत्र के गांव रणसीका में लगन समारोह के दौरान बिजली लगाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नीमका निवासी हाशिम ने बताया कि उसका दामाद मुस्तफा इलेक्ट्रीशियन का कार्य करता है। 12 फरवरी को गांव रणसीका में अमनदीप पुत्र रामानंद की लगन सगाई के कार्यक्रम में टेंट पर लाइट लगाने के लिए मुस्तफा अपने साथ मथुरा जिले के गांव अलीपुर निवासी बरकत एवं नूंह के रसूलपुर निवासी युसुफ को लेकर गया था।

रात करीब साढ़े नौ बजे एक एलईडी लाइट में खराबी आ गई, जिस पर अमनदीप, साहिल एवं एक अन्य युवक ने गाली-गलौज करते हुए तीनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
दोबारा फायरिंग में कमर में लगी गोली

आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी हथियार लेकर लौटे और अमनदीप ने बरकत पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें गोली बरकत की कमर में लग गई। घायल अवस्था में उसे गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटौदी थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- NHAI की अनदेखी से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे बना ‘मौत का हाईवे’, हर साल 400 से ज्यादा लोगों की जा रही जान
Pages: [1]
View full version: गुरुग्राम में लगन समारोह के दौरान इलेक्ट्रीशियन की गोली मारकर हत्या, तीन नामजद के खिलाफ FIR