Valentine Offers: 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाले फोन पर बंपर डिस्काउंट, चेक करें फुल ऑफर डिटेल्स
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/CMFphn2-1770967215898_m.webpटेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर इन दिनों वेलेंटाइन्स सेल चल रही है। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो CMF Phone 2 Pro पर बेस्ट डील मिल रही है। CMF Phone 2 Pro भारत में 18999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। सेल दौरान इस फोन को सिर्फ 16624 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको नथिंग के सब ब्रांड सीएमएफ के फोन पर मिल रही डील के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
CMF Phone 2 Pro: वेलेंटाइन्स डील
CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इस फोन के बेस वेरिएंट 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 18,999 रुपये में लॉन्च किया था। सेल के दौरान यह फ्लिपकार्ट पर 1000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 17,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन पर बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किए जा रहे हैं।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/13/template/image/NOthing-deals-1770965833823.jpg
Flipkart Axis बैंक और SBI Flipkart के क्रेडिट कार्ड पर 1375 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड पर 1250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, यूपीआई से पेमेंट करने पर 530 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
CMF Phone 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
फीचर्स
डिटेल्स
डिस्प्ले
6.8 इंच, AMOLED (OLED), 2408 x 1080 पिक्सल
प्रोसेसर
8 कोर, 2.5 GHz क्लॉक स्पीड
रैम
8 GB
स्टोरेज
128 GB, 256 GB
ओएस
Android
रियर कैमरा
50 MP (Main), टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड लेंस, f/2.2, 20x डिजिटल ज़ूम
फ्रंट कैमरा
16 MP (f/2.2)
बैटरी
5,000 mAh
नेटवर्क
5G, GSM, WCDMA
कनेक्टिविटी
USB-C, Bluetooth, NFC, WiFi (802.11a/b/g/n), GPS, GLONASS
सिम
डुअल सिम (नैनो सिम)
सेंसर्स
फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक्सीलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर
बॉडी मटीरियल
ग्लास (Glass)
वजन
185 ग्राम
कलर ऑप्शन
काला, हरा, ग्रे, हल्का हरा, सफेद
अन्य फीचर्स
वायरलेस चार्जिंग, इमेज स्टेबलाइजर, वीडियो रिकॉर्डिंग, टचस्क्रीन
CMF Phone 2 Pro की खूबियां
CMF Phone 2 Pro में 6.67-इंच का फ्लैक्सीबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000निट्स तक है। सीएमएफ का यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट के साथ आता है।
इस फोन में कंपनी ने 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित कंपनी के NothingOS 3.0 पर रन करता है। नथिंग का कहना है कि इस फोन को तीन एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक के लिए सिक्योरिटी अपडेट ऑफर किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- चांद पर AI सैटेलाइट फैक्ट्री लगाने की तैयारी में एलन मस्क, बोले- कोडिंग के लिए खत्म होगी इंसानों की जरूरत
Pages:
[1]