Chikheang Publish time 2026-2-13 12:56:32

पलामू पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दबोचे गए फरार वारंटी, 43 साल पुराना मामला भी सुलझा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/girftaar-1770967668804_m.webp



जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पलामू पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 स्थायी वारंट का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई 11 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 के बीच चलाए गए अभियान के दौरान की गई। खास बात यह है कि निष्पादित वारंटों में वर्ष 1983 और 1997 से लंबित पुराने मामलों के वारंट भी शामिल हैं, जिनका अब सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है।

इतने लंबे समय से लंबित मामलों में कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख साफ नजर आ रहा है।
विशेष अभियान में पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी, अनुसंधानकर्ता पदाधिकारी एवं पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का सख्त संदेश

पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बताया कि जिले में लंबित वारंटों के निष्पादन और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों को आगे भी तेज गति से जारी रखा जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून -व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे लंबे समय से फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Pages: [1]
View full version: पलामू पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दबोचे गए फरार वारंटी, 43 साल पुराना मामला भी सुलझा