cy520520 Publish time 2026-2-13 13:27:42

तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर BRS; बीजेपी को झटका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/Telangana-Municipal-Election-1770970645915_m.webp

तेलंगाना निकाय चुनाव परिणाम



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना में 116 नगर पालिकाओं और सात नगर निगमों के चुनावों के नतीजे सामने आ रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ताजा रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। यहां सत्ताधारी कांग्रेस 900 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी BRS 534 और बीजेपी 162 सीट पर आगे हैं।
अश्वराओपेटा की 17 सीटों पर कांग्रेस की जीत

भद्राद्री कोठागुडेम जिले की अश्वराओपेटा नगरपालिका के सभी वार्डों के नतीजे सामने गए हैं। इस नगरपालिका की 22 सीटों में से 17 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दो सीटों पर BRS और एक पर बीजेपी को जीत मिली है। वहीं दो सीटें अन्य के खाते में गई हैं।
Pages: [1]
View full version: तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर BRS; बीजेपी को झटका