cy520520 Publish time 2026-2-13 13:27:56

सोलन के सलोगड़ा में भूस्खलन, कुछ समय के लिए रुकी आवाजाही; यातायात प्रभावित

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/13/article/image/solan_landslide-1770970834722_m.webp

कैप्शन: सलोगड़ा में पहाड़ी से मलबा गिरने से बुधवार दोपहर बंद हुआ एनएच l सौ.पाठक



संवाद सहयोगी,सोलन। चंडीगढ़-शिमला एनएच पर पर बुधवार शाम सलोगड़ा के नजदीक पहाड़ी से भूस्खलन होने से सोलन से शिमला की ओर जाने वाली लेन बंद हो गई। इससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई लेकिन कुछ देर बाद फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने मशीन लगाकर इसे फिर से शुरू कर दिया।

दोपहर बाद जैसे ही पहाड़ी से लेन पर मलबा गिरा, तो दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही एक ही लेन से शुरू की गई। गौरतलब है कि इस जगह पर फोरलेन का कार्य चल रहा है।

एनएच पर जगह-जगह पहाड़ियों से गिरने वाले मलबे को रोकने के लिए जालियों से बांधा जा रहा है। इस दौरान ड्रिलिंग के दौरान मलबा गिरता रहता है, जिससे वाहनों को थोड़े समय के लिए रोका भी जाता है। इस कार्य के चलते कई जगहों पर शिमला की ओर जाने वाली एक लेन बंद पड़ी है।
Pages: [1]
View full version: सोलन के सलोगड़ा में भूस्खलन, कुछ समय के लिए रुकी आवाजाही; यातायात प्रभावित